राजनीति

रियल लाइफ रेस्क्यू मिशन: रस्सी के सहारे बचाई नदी में फंसे लोगों की जान… देखें वीडियो!

अक्सर फिल्मों में हम कई ऐसे दृश्य देखते हैं, जिसे देखकर यकीन नहीं होता है। दुबला-पतला हीरो अपने से कई गुने तगड़े गुंडे के साथ लड़ाई करता दिखाई देता है। केवल वह लड़ाई ही नहीं करता है, बल्कि अंत में जीत भी जाता है। ऐसे ही वह कई खतरनाक मिशन को भी अंजाम देते हुए दिखाई देता है। वह अपनी बहादुरी से लोगों की जान बचाता है।

फिल्म का हीरो अपनी जान पर खेलकर लोगों की हिफाजत करता है। वह लोगों को कठिन से कठिन परिस्थति से भी बचा लेता है। लेकिन रील और रियल लाइफ दोनों अलग-अलग चीजें हैं। रियल लाइफ में हर चीज स्क्रिप्ट के हिसाब से नहीं होती हैं। यहां केवल भगवान की मर्जी चलती है। यहां बचाने वाले और जान लेने वाले दोनों काम ऊपर वाले के हाथ में होता है।

नहीं है किसी फिल्म की कहानी से कम:

भगवान अपनी अनुपस्थिति में अपने लोगों को पृथ्वी पर जान बचाने का काम सौंप गए हैं। असल जीवन में भी कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे बचाव मिशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी फिल्म के सीन से कम नहीं है।

भयानक बाढ़ की वजह से नदी में फंस गयी बस:

दरअसल यह घटना कर्नाटक की है। कर्नाटक के गडग जिले में भयानक बाढ़ की वजह से सभी नदियों में पानी भर गया है। नदी के उफान की वजह से नदी में लोगों से भरी हुई बस फंस गयी। बस आगे से आधी डूब चुकी थी, लेकिन उसमें अभी भी काफी लोग थे। लोगों का बचना काफी मुश्किल था, लेकिन स्थानीय लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए जान बचाने की एक तरकीब निकाल ही ली।

बस की खिड़की में रस्सी बांधकर बाहर निकाला लोगों को:

हुआ ये कि स्थानीय लोगों ने नदी में डूब रही बस से लोगों को बाहर निकालने के लिए एक रस्सी का सहारा लिया। ग्रामीणों की हिम्मत की वजह से सभी लोगों की जान बच गयी। आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि स्थानीय लोगों ने एक बड़ी रस्सी को बस की खिड़की से बांध दिया और एक-एक करके लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। यह किसी फिल्म के रेस्क्यू मिशन से कम नहीं लग रहा है।

वीडियो देखें-

Back to top button