दिलचस्प

बालकनी में झगड़ा करना पति पत्नी को पड़ा महंगा, हाथापाई करते हुए नीचे जा गिरे, देखें Video

पति पत्नी के बीच नोकझोंक होना आम बात है। लेकिन कई बार ये नोकझोंक कब लड़ाई झगड़े और हाथापाई में बदल जाती है पता ही नहीं चलता है। आप ने भी पति पत्नी को लड़ते झगड़ते कई बार देखा होगा। लेकिन आज हम आपको पति पत्नी का एक ऐसा खतरनाक झगड़ा दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। आप ने आज से पहले ऐसा नजारा शायद ही देखा होगा। इसे देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

couple fall from balcony

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पति पत्नी का जोड़ा दूसरी मंजिल की बालकनी में लड़ाई करता दिखाई देता है। लेकिन इस लड़ाई झगड़े में वे इतना खो जाते हैं कि बालकनी में बनी रेलिंग का ध्यान नहीं रखते हैं। वे लड़ते हुए ही 25 फिट नीचे जा गिरते हैं। उनकी बालकनी की रेलिंग इतनी आसानी से टूट जाएगी ये उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।

यह पूरा मामला रूस के सेंट पीटर्सबर्ग का बताया जा रहा है। यहां ओल्गा वोल्कोवा और उनकी पत्नी येवगेनी कार्लगिन एक बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पति पत्नी का किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो जाता है। जल्द ही बातों की लड़ाई हाथापाई पर आ जाती है। दोनों पहले तो कमरे के अंदर ही लड़ते हैं, लेकिन कुछ देर बाद लड़ते लड़के बालकनी तक आ जाते हैं। इसके बाद देखते ही देखते ये बालकनी से नीचे गिर जाते हैं।

couple fall from balcony

ये दोनों जैसे ही नीचे गिरते हैं तो वहां खड़ी गाड़ियों के सायरन बजने लगते हैं। उन्हें गिरता हुआ देखने के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत एंबुलेंस को बुलाते हैं। एंबुलेंस वहां आकर पति पत्नी को अपने साथ ले जाती है। फिलहाल दोनों हॉस्पिटल में एडमिट है और उनका इलाज चल रहा है। वहां बेड पर पड़े पड़े वे भी सोच रहे होंगे कि काश हम इतना झगड़ा नहीं करते।

कपल के बालकनी से नीचे गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस नजारे को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शी डेनिस ने एक स्थानीय अखबार को बताया कि मैं अपने सहयोगी के साथ जा रहा था। वह सड़क का वीडियो बना रहा था। तभी उसकी नजर बालकनी में लड़ रहे पति पत्नी पर गई। ऐसे में वह उनका वीडियो बनाने लगा। यह घटना एक तरह से अचानक ही हमारे मोबाईल में शूट हो गई।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह हक्का बक्का रह गया। वैसे ये वीडियो हमे बहुत कुछ सिखाता भी है। झगड़ा करने वाले पति पत्नी को इस वीडियो से सिख लेना चाहिए। झगड़े को कभी हाथापाई पर नहीं लाना चाहिए। इसमें नुकसान आपका ही होता है। उस समय तो जोश में आकर हम झगड़ा कर लेते हैं लेकिन बाद में हमे अपनी हरकतों का पछतावा होता है। उम्मीद करते हैं कि आप ने भी इस वीडियो से कुछ सीखा ही होगा।

वैसे ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। इस तरह दूसरे कपल भी आपस में झगड़ा करने से पहले दस बार सोचेंगे।

Back to top button