बॉलीवुड

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर करण को किया पुलिस ने गिरफ्तार, पत्नी पर है मारपीट का आरोप

एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस समय ये पुलिस की हिरासत में हैं। इनके खिलाफ पत्नी निशा रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी की गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार निशा रावल ने करण के खिलाफ सोमवार 31 मई की रात गोरेगांव इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस थाने लाकर इनसे पूछताछ की गई है। वहीं आज इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

karan mehra

कोर्ट में पेश करने के दौरान पुलिस इनकी हिरासत की मांग कर सकती है। बताया जा रहा है कि निशा ने अपनी शिकायत में करण पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। शिकायत दर्ज करते हुए निशा ने कहा है कि करण मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट पर उतर आए। जिसके बाद निशा रावल ने गोरेगाव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। करण मेहरा पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

लंबे समय से चल रही थी लड़ाई

karan mehra nisha rawal

लंबे समय से करण मेहरा और निशा रावल के बीच तनाव की खबरें आ रही थी। मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था इनका रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि कुछ दिन पहले ही करण ने इन खबरों का खड़न किया था और कहा था कि उनके रिश्ते में सब सही चल रहा है। करण ने इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वो बीते दिनों पंजाबी प्रोजेक्ट को लेकर शूटिंग में बिजी थे। बीते 2 हफ्ते बहुत तनावपूर्ण थे। उन्होंने बताया कि वो शूटिंग कर रहे थे कि इस दौरान उन्हें शरीर में दर्द हुआ और बहुत थके हुए महसूस कर रहे थे।

karan mehra nisha rawal

इन्होंने कहा कि उन्हें अपने शरीर में कोरोना के सिम्टम्स दिख रहे थे। जिसके कारण वो मुंबई लौटे आए और उन्होंने टेस्ट कराया। जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगिटिव रही। लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। करण के अनुसार इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका बेहद ही ख्याल रखा था। इन्होंने इंटरव्यू देते हुए कहा था मेरी पत्नी निशा ने मेरा पूरा ख्याल रखा था।

साल 2012 में हुई थी शादी

karan mehra nisha rawal

दोनों की मुलाकात हंसते-हंसते के सेट पर हुई थी। जिसके बाद करण मेहरा और निशा रावल ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेटिंग किया था। साल 2012 में इन्होंने शादी रचाई थी। कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके करण मेहरा को असली पहचान Yeh Rishta Kya Kehlata Hai सीरियल में नैतिक सिंघानिया के रोल से मिली थी।

karan mehra nisha rawal

निशा ने फिल्म हंसते-हंसते, Rafoo Chakkar में काम किया है और ये ये दोनों कपल नच बलिए में भी साथ नज़र आ चुकी है। वहीं जब करण मेहरा बिग बॉस में गए थे। तभी निशा प्रेग्नेंट थीं। दोनों का एक बेटा है जिसका जन्म 2017 में हुआ। इनके 4 साल के बेटे का नाम कवीश है। निशा अपनी मां के साथ करण के घर में रहती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी है।

karan mehra

Back to top button