अध्यात्म

बेहद ही भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग जिनकी हथेली में होती है ‘विष्णु रेखा’

 

हस्तरेखाशास्त्र में हथेली पर मौजूद रेखाओं का क्या अर्थ होता है, इसके बारे में बताया गया है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली पर मौजूद कुछ विशेष चिह्न जीवन के बारे में बहुत बात देते हैं। इन चिह्न को देखकर आसानी से बताया जा सकता है कि व्यक्ति का जीवन कैसा होने वाला है।

palmistry vishnu rekha

हस्तरेखाशास्त्र में विष्णु-चिह्न को बेहद ही शुभ माना गया है और जिन लोगों की हथेली में ये चिह्न होता है। वो काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। तो आइए जाते हैं विष्णु-चिह्न से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

क्या है विष्णु-चिह्न?

palmistry vishnu rekha

विष्णु-चिह्न अंग्रेजी के ‘वी’ अक्षर की तरह दिखती है। हृदय रेखा जब गुरु पर्वत पर जाकर दो भागों में बंट जाती है। जिसका एक सिरा ऊपर की तरफ तर्जनी और मध्यमा अंगुली के बीच की ओर और दूसरा सिरा हथेली पर तर्जनी अंगुली के नीचे गुरु पर्वत की ओर जा रहा होता है, उसे विष्णु-चिह्न  कहा जाता है। ‘वी’ अक्षर की तरह दिखने वाला ये चिह्न भगवान विष्णु का चिह्न माना जाता है। इसे विष्णु रेखा भी कहते हैं। जिन लोगों के हथेली में ये चिह्न होता है। उनपर विष्णु जी की कृपा बनीं होती है।

palmistry vishnu rekha

हस्तरेखाशास्त्र में विष्णु-चिह्न का जिक्र करते हुए कहा गया है कि जिनके भी हाथ पर रेखा पाई जाती है। उनपर भगवान की विशेष कृपा होता है। ऐसे लोग सत्य का साथ देते हैं। इनको मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है। हालांकि अगर ये लोग जीवन में कुछ बुरा काम करते हैं तो इन्हें दंड भी मिलता है। जिन लोगों के हाथों में ये रेखा होती है वो समाज में लोकप्रियता पाते हैं। इनका विशेष सम्मान होता है। जो कार्य ये सोचते हैं वो पूर्ण जरूर होता है।

palmistry

ये चिह्न भी होते हैं शुभ

विष्णु-चिह्न के अलावा अगर हथेली पर शंख, चक्र, त्रिशूल, कमल आदि चिह्न हैं तो ये भी बेहद शुभ माने जाता है। जिन लोगों की हथेली पर ये चिह्न होते हैं। उनपर भगवान की कृपा बनीं होती है। शंख और चक्र का चिह्न हथेली में होने का अर्थ है कि आप पर विष्णु भगवान की कृपा बनीं हुई हैं।

अगर हथेली में त्रिशूल का निशान बना हुआ हो तो समझ लें की आप पर भोलेनाथ की कृपा बनीं हुई है। आपको जीवन में सच्चा जीवन साथी मिलेगा। कमल का निशान जिन लोगों की हथेली पर होता है। उन लोगों के जीवन में धन की कमी कभी नहीं होती है। इस निशान का अर्थ है कि लक्ष्मी मां आप पर मेहरबान हैं।

Back to top button