Viral

जब मछली समझकर सारस पक्षी ने झील से पकड़ा सांप, फ़िर जो हुआ आप भी देखिए…

सांप को चोंच में पकड़ा सारस ने फिर सांप और सारस में हुई जंग, आखिर में जीता.... देखिए वीडियो

saras

जंगली पशु-पक्षी अपना पेट भरने के लिए शिकार पर निर्भर होते हैं। अक्सर जल में रहने वाले पक्षी जल में ही रहते हुए अपने भोजन की व्यवस्था करते हैं और स्थल पर रहने वाले जीव स्थल पर। कभी कभार कुछ पक्षी जो जल में नहीं रहते वह भी जल स्रोतों के पास शिकार के लिए जाते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सारस पक्षी अपनी भूख मिटाने और मछली का शिकार करने के लिए झील के किनारे पहुंचा। उसने शिकार भी किया, लेकिन मछली की जगह उसने सांप को दबोच लिया। यह वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

saras

बता दें कि पानी वाले स्रोतों जैसे तालाब, झील या समंदर में मछली, कछुआ, मेंढक और सांप जैसी कई प्रजातियों के जीव पाए जाते हैं। ऐसे में कई बार पक्षी या जंगली जानवर अपना पेट भरने और शिकार करने के लिए पानी वाले जीवों को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे में जो वीडियो वायरल हो रहा, उसमें सारस नदी किनारे मछली का शिकार करने पहुँचता है। वह चोंच पानी के भीतर डालता है और शिकार उसकी चोंच में फंस भी जाता है।


जिसके बाद वह अपनी चोंच को खींचता है। पक्षी की चोंच में फंसने के बाद सांप तेजी से तड़पने लगता है। सारस अपने शिकंजे में आए सांप को अपनी चोंच से दबाकर रखता है और उसे निगलने की कोशिश करता है, लेकिन सांप तेजी से फड़फड़ाता है और अपना बचाव करता है, जिससे सारस उसे पानी में छोड़ देता है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर सांप को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन सांप अपना बचाव इस तरह से करता है कि आखिर में सारस को हार माननी पड़ती है। यह वीडियो यूट्यूब चैनल “क्रुगर साइटिंग” द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोगों ने बार-बार देखा, जिसके चलते एक बार फिर यह वीडियो सुर्खियों में आ गया है।

Back to top button