राशिफल

Rashifal 28 May: माता रानी की कृपा से आज इन 5 राशियों को मिलेगा इच्छित फल, निवेश से लाभ होगा

हम आपको शुक्रवार 28 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भागीदारी में लाभ होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज पुराने मामले सुलझने के साथ ही आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें। मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। दिखावे पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद के बीच आपका अपना कोई धोखा दे सकता है, अत: सतर्क रहे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं। आज आप कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। विचार-विमर्श करने से आपकी जानकारी भी बढ़ेगी और आपका तजुर्बा भी बढ़ेगा। लवमेटस को आज कोई सरप्राईज मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।

Maa Durga

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है। आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। परिवार की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मन विचलित नहीं होगा और कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर पर ही परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य का अनुष्ठान करेंगे। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। कारोबार और व्यापार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपका रूका हुआ कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने वाला है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आप के लिए शुभ है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। आपके काम में आ रही रूकावटें दूर होंगी। पुराने मित्रों से भेट होने के साथ ही सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लग जाएं। आज कार्य स्थल पर ज्यादा व्यस्तता रहेगी, थोङा समय परिवार के लिए भी निकालने की कोशिश करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज सभी कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में एक दुसरे पर विश्वास में और मजबूती आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। भाइयों व पार्टनर से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज  आप अपने नियमित दिनचर्या में वापस लौटने के लिए सामंजस्य करेंगे। आज के दिन आपके साथ व्यापार वृद्धि के योग हैं। ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें। अपने विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी। रूका हुआ धन अचानक मिलने के योग बनेंगे। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। पुराना रोग उभर सकता है। आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। आज भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। इससे व्यापारिक लाभ होगा। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा जानते-बूझते गलती कर बैठेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। ज़ल्दबाज़ी से बचना होगा और हर स्तिथि का सही आंकलन करने की जरूरत पड़ेगी। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं लेकिन पैसे को लेकर कुछ चिंता है मन में जिसे आप संभाल नहीं पा रहे हैं। किसी कलात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। बिजनेस में नए सौदे मिल सकते हैं। रोजगार भी मिलेगा। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।

durga

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी। आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा, नियमित व्यायाम आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं।

आपने Rashifal 28 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ग्रह दोष बनते हैं आपके गुस्से का कारण, सिर्फ इन उपायों से पा सकते हैं इस पर काबू

Back to top button