अध्यात्म

ग्रह दोष बनते हैं आपके गुस्से का कारण, सिर्फ इन उपायों से पा सकते हैं इस पर काबू

‘क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।’ यह वाक्य आप ने कई बार पढ़ा या सुना होगा। हमारे बड़े बुजुर्ग से लेकर धर्म ग्रंथ तक ये बातें कहते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि गुस्सा आने का परिणाम अधिकतर बुरा ही होता है। गुस्से में इंसान अपने होश खो बैठता है। उसे किसी चीज का होश नहीं रहता है। जोश में आकर वह ऐसा कुछ कर देता है जिसका पछतावा बाद में होता है।

गुस्सा रिश्ते भी खराब करता है। गुस्से में हमारे मुंह से कई ऐसी चीजें निकल जाती है जिसके बारे में हमने सोचा भी नहीं होता है। इसलिए अपने गुस्से पर काबू करना बहुत जरूरी होता है। अब दिक्कत ये है कि कुछ लोग ऐसा कर पाते हैं जबकि कुछ को इसमें बहुत प्रॉब्लम आती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आपको अपना गुस्सा कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

1. घर में गंदगी नहीं होने देना चाहिए। आमतौर पर हम अपने घर की खुली जगहों की सफाई तो रोज कर लेते हैं लेकन कोनों का क्या? इन कोनों में गंदगी का भंडार छिपा होता है। ये चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी का स्तर बढ़ाती है। इससे इंसान का क्रोध भी बढ़ता है। एक तरह से आप ये भी कह सकते हैं कि गंदगी आपको क्रोध के लिए उकसाती है। वहीं साफ स्थर माहौल दिमाग शांत रखने में मदद करता है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में भारी सामान रखने से बचना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको मानसिक तनाव होता है। इससे क्रोध और भी बढ़ जाता है।

3. घर में सुबह और शाम दोनों समय धूप बत्ती या अगरबत्ती जलाना चाहिए। आप चाहें तो कपूर भी जला सकते हैं। इन चीजों से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। इससे घर का माहौल सुगंधित और सकात्मक बनता है।

4. रोजाना सूर्य भगवान की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना गुस्सा शांत रखने का अच्छा उपाय होता है। इससे आपका उग्र व्यवहार विनम्र होता है।

5. लाल रंग को हमेशा क्रोध से जोड़कर देखा गया है। मान्यता है कि लाल रंग उग्रता का प्रतीक है। इससे गुस्सा बढ़त है। इसलिए घर में इस रंग का इस्तेमाल कम से कम होना चाहिए। कोशिश करें कि पेंट, चादर, पर्दे इत्यादि चीजें लाल रंग की न हो।

6. मसूर की दाल, लाल कपड़ा और अन्य मंगल ग्रह से संबंधित चीजें दान करने से भी गुस्सा शांत होता है।

7. कई बार कोई ग्रह दोष होने पर भी अधिक गुस्सा आता है। इस स्थिति में ज्योतिष से सलाह लेना उत्तम होगा।

Back to top button