अध्यात्म

घर के इस कोने में लगा दें दर्पण, बदल जाएगा भाग्य होने लग जाएगा धन लाभ

वास्तुशास्त्र में दर्पण से जुड़ी कुछ खास टिप्स बताई गई हैं। जिनकी मदद से आर्थिक तंगी को दूर किया जा सकता है। घर में दर्पण रखते हुए अगर वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों का पालन किया जाए। तो आपको जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होगी और घर सदा पैसों से भरा रहेगा। तो आइए बिना देर किए जानते हैं। दर्पण से जुड़ी वास्तु टिप्स के बारे में है।

mirror

जिन लोगों को धन की कमी है और घर में पैसों की तंगी चल रही है। वो लोग डाइनिंग टेबल के सामने दर्पण लगा दें। दर्पण को इस तरह से लगाएं की इसमें पूरा डाइनिंग टेबल दिखे। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में धन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं और धन जुड़ने लग जाता है।

mirror

धन लाभ हेतु आप घर में उत्तर और पूर्व दिशा की दीवार की ओर दर्पण लगाएं। इस दिशा को शुभ माना जाता है और इस दिशा पर दर्पण लगाने से व्यवसाय में आने वाली धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही अचानक धन लाभ के योग भी बनते हैं।

mirror

धन संबंधित समस्याएं दूर करने के लिए शयनकक्ष के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण लगा दें। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लग जाती हैं। वहीं किसी को अगर कर्ज दिया है। तो वो पैसे भी जल्द वापस आ जाते हैं।

रखें इन बातों का भी ध्यान

mirror

वास्तुशास्त्र के अनुसार दर्पण अगर गलत जगह पर लगाया जाए तो परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए घर में जब भी दर्पण लगाएं तो दिशा का ध्यान जरूर रखें और गलत दिशा में इसे लगाने से बचें। माना जाता है कि गलत जगह पर दर्पण को लगाने से धन हानि होने लग जाती है और पैसे नहीं टिकते हैं।

वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने कभी दर्पण नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। घर में कभी भी आमने-सामने दो दर्पण नहीं लगाएं। इससे कलह बढ़ती है।

mirror

शयनकक्ष में कभी भी पलंग के सामने या पलंग के ठीक पीछे दर्पण नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। घर में जब भी दर्पण लगाएं तो ये जरूर देख लें की वो एकदम सही हो और कहीं से टूटा हुआ न हो। टूटा हुआ दर्पण लगाना शुभ फल नहीं देता है और घर के लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है।

Back to top button