समाचार
Trending

देवर-भाभी के रिश्ते को किया शर्मसार। अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, जानिए उसके बाद क्या हुआ?

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से युवक ने बनाएं संबंध, सच्चाई सामने आई तो पहुंच गया जेल...

भारतीय परंपरा में हर रिश्ता बेहद ख़ास होता है। उसी में एक रिश्ता होता है देवर और भाभी का। आमतौर पर देवर-भाभी का रिश्ता मां-बेटे जैसा होता है। ऐसे में इस रिश्ते की मर्यादा बनाएं रखना भी बहुत ज़रूरी है, लेकिन राजस्थान के सीकर से एक घटना निकलकर आ रही। जिसने देवर-भाभी के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। एक देवर ने न सिर्फ़ अपनी भाभी के साथ सम्बंध बनाएं, बल्कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करने लगा।

romance on bed

जी हां बता दें कि पूरा मामला सीकर ज़िले के खंडेला थाना इलाके के खटूंदरा गांव का है। यहां पर आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र भागीरथमल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश ने गांव की एक महिला जो रिश्ते में भाभी लगती है। उसे दो साल पहले बातों में फंसाया। दोनों के बीच संबंध बन गए। उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया। महिला जब भी शादी के लिए बोलती वह बात को टालता रहता और एक दिन दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो उसके पास होना बताया और उनको वायरल करने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला के साथ ज्यादती करता रहा।

black mail

बता दें कि जिस महिला को युवक ब्लैकमेल कर रहा था वह दो बच्चों की मां है। साथ में रिश्ते में उसकी भाभी। फ़िर भी क़लयुगी देवर ने रिश्ते को बदनाम करने की कोशिश की। जिसके बाद परेशान होकर महिला थाने पहुँची और युवक के खिलाफ शिक़ायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को 48 घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अब पुलिस इस बात की तलाशी कर रही कि आरोपी के पास महिला के अश्लील वीडियो हैं या नहीं। वहीं इसी विषय पर थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी गिरफ्त में है और पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

dewar-bhabhi

Back to top button