स्वास्थ्य

रात भर में छूमंतर हो जाएंगे काले घेरे, बस आजमाकर देखें ये प्राकृतिक उपाय

आंखों में काले घेरे होने के कई कारण होते हैं। नींद पूरी न होना, सही डाइट न लेना और शरीर में पोषक तत्वों की कमी काले घेरे के मुख्य कारण माने जाते हैं। हालांकि अगर सही डाइट ली जाए और नींद पूरी की जाए तो काले घेरे की समस्या दूर हो जाती है।

dark circles

साथ में ही हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय भी बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से भी आंखों के काले घेरों को दूर किया जा सकता है। आंखों में काले घेरों होने पर आप बस इन उपायों को कर लें। इन्हें करते ही एक हफ्ते के अंदर डार्क सर्कल से छुटकारा मिल जाएगा।

काले घेरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

गुलाब जल

gulab jal

गुलाब जल की मदद से आंखों पर आए काले घेरे को दूर किया जा सकता है। गुलाब जल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्‍वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं। जिससे की काले घेरे दूर हो जाते हैं। डार्क सर्कल होने पर आप रोज रात को सोने से पहले रूई पर गुलाब जल लगा दें। रोज रात को इस उपाय को करने से 3 से 4 हफ्तों में आपके डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।

टमाटर

tamato for beauty

टमाटर की मदद से भी काले घेरे को कम किया जा सकता है और इसे लगाने से काले घेरे दूर हो जाते हैं। इसमें लाइकोपीन होता है। ये एक प्रकार का फाइटोकेमिकल है। जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। आप बस एक कटोरी में टमाटर और नींबू का रस मिला लें। फिर इसे अपने डार्क सर्कल पर 10 मिनट तक लगा दें। रूख जाने के बाद पानी की मदद से इसे साफ कर लें। इसे आप अपने पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से त्वचा पर भी निखार आ जाता है।

बादाम का तेल

almond-oil

बादाम के तेल से अगर आंखों की मालिश की जाए तो काले घेरे अपने आप सही होने लग जाते हैं। बादाम के तेल को त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें एमोलिएंट्स गुण होते हैं। जो कि डार्क सर्कल को कम करने का काम करते हैं। आप बस रोज रात को सोने से पहले थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर उसे आंखों के नीचे लगा लें और हल्के हाथों से मालिश करें। रात भर इसे लगा रहने दें। इस तरह से एक हफ्ते तक बादाम के तेल को आंखों के नीचे लगाएं। आपको असर दिखने लग जाएगा।

ग्रीन टी

green tea

ग्रीन टी भी काले घेरे पर काफी असरदार होती है। इसे इनपर लगाया जाए तो ये महज दो दिन में कम होने लग जाते हैं। डार्क सर्कल को कम करने के लिए आप इस तरह से ग्रीन टी का प्रयोग करें। सबसे पहले ग्रीन टी बैग को पानी में डुबोएं। फिर फ्रिज में रख दें। ठंडे टी बैग को अपनी आंखों के नीचे 15 मिनट के लिए रख दें। एक हफ्ते रोज ये उपाय करें।

आलू

dark-_circle

आलू में विटामिन, मिनरल, आयरन व एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो कि डार्क सर्कल को मिनटो में गायब कर देते हैं। डार्क सर्कल कम करने के लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को रूई की मदद से आंखों के काले घेरे पर 10 मिनट तक रख दें। फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें। इसके अलावा आप चाहें तो आलू को काटकर उसे आंखों के ऊपर रख रखते हैं।

खीरा

cucumber

खीरा आंखों को ठंडक प्रदान करता है और साथ में ही काले घेरे को दूर कर देता है। एक खीरा लेकर उसका रस निकाल लें। फिर इसे प्रिज में जमाने के लिए रख दें। जब ये आइस क्यूब जम जाए तो इसे निकालकर आंखों पर रख दें। एक हफ्ते तक ये उपाय करने से काले घेरे दूर हो जाएंगे।

तो ये थे कुछ सरल उपाय जिनकी मदद से आप काले घिरे से निजात पा सकते हैं।

Back to top button