अध्यात्म

वास्तु शास्त्र में इन पेड़ व पौधों को माना गया है अशुभ, घर में इनके होने से बनीं रहती है कंगाली

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़ व पौधा का जिक्र किया गया है। जिन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है। इन पेड़ व पौधे के घर में होने से दुखों का वास होता है और धन हानि भी होती है। इसलिए आप भूलकर भी अपने घर में इन पौधों को रखने की गलती न करें। आइए जानते हैं इन पेड़ व पौधों के बारे में।

Date-Palm

खजूर का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के घरों में या घर के पास खजूर का पेड़ होता है। उनके जीवन में सदा गरीबी बनीं रहती है। इस पेड़ को बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता है और इसके आसपास होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि ये पेड़ आर्थिक तरक्की में रुकावट पैदा करता है।

बेर का पेड़

बेर

बेर के पेड़ को भी शुभ नहीं माना जाता है। इस पेड़ के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। दरअसल बेर के पेड़ पर कांटे होते हैं और शास्त्रों में कांटे वाले पेड़ व पौधों को घर में रखना वर्जित माना गया है। कांटे वाले पौधे व पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इसलिए आप अपने घर में बेर व उन पौधों को भी लगाने से बचें जिनमें कांटे हों।

इमली का पेड़

imlii

घर व घर के आसपास इमली का अगर कोई पेड़ है। तो उसे काट दें। इमकी के पेड़ में भूतों का वास माना गया है। इसके अलावा जिन लोगों के घरों में ये पेड़ होता है। वहां पर रहने वाले लोगों की सेहत खराब बनीं रहती है और परिवार में अशांति फैलती है। इसलिए आप इस पेड़ को घर में लगाने की गलती न करें।

मदार का पेड़

aak

मदार के पेड़ को भी अशुभ माना गया है। इस पेड़ के घर में होने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और वो सदा बीमार ही रहते हैं। इस पेड़ को वास्तु शास्त्र में नकारात्मक माना गया है।

पीपल का पेड़

PEEPAl

घर के आसपास या घर के आंगन में अगर पीपल का पेड़ है तो इसे हटा दें। इस पेड़ को शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है। घर में ये पेड़ होना धन हानि का कारण बनता है।

मिर्ची का पौधा

chilli-farming

कई लोग घर में ही सब्जियां उगाते हैं और मिर्ची का पौधा भी लगा देते हैं। जो कि गलत है। शास्त्रों के अनुसार मिर्ची के पौधे को घर में बिलकुल नहीं लगाना चाहिए। ये पौधा घर में नकारात्कम प्रभाव छोड़ता है। इस पौधे के आसपास होने से नेगेटिव एनर्जी बनती है।

इन पौधों को माना गया है शुभ

शास्त्रों के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा होने से परिवार के सदस्यों का जीवन खुशियों से भरा रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो इसके लिए आप नीचे बताए गए पौधों को घर में जरूर लगाएं। वास्त्रों शास्त्र में इन्हें शुभ माना गया है।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के घरों में तुलसी का पौधा होता है। वहां पर सुखियों का वास होता है।
  • मनी प्लांट को धन से जुड़कर देखा जाता है। जिस घर में ये पौधा होता है, वहां पर पैसों की तंगी कभी नहीं आती है।
  • आशोक के पेड़ को बेहद ही शुभ माना गया है और आंगन में इसका पेड़ होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Back to top button