चुटकुले

मज़ेदार जोक्स- सोनू – पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं पापा डर मत बेटे

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

डॉक्टर (पप्पू से)- भई तुम्हें तो बहुत कमजोरी है…..

फल खाया करो छिलके सहित….!

पप्पू- ठीक है डाक्टर साहब….!

एक दो घंटे बाद ही पप्पू….

रोता-रोता वापस आया….!

डॉक्टर- क्या हुआ भाई…. क्यों रो रहे हो…..?

पप्पू- पेट मेँ दर्द है बहुत तेज……!

डॉक्टर- क्या खाया था…..?

पप्पू- जी, नारियल खाया था…..!

छिलके सहित…..!!

Joke-2

रामू जंगल में जा रहा था…..

तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया….!

रामू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला-

ले काट ले, जितना काटना है… काट ले….!

सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला-

तू इंसान है या भूत…..?

रामू- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन….

साले मेरा पैर नकली है…..!!

Joke-3

Joke-4

पप्पू ने चिड़ियाघर में नौकरी कर ली….

उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया….!

अफसर- पप्पू तुमने शेर के पिंजरे को ताला क्यों नहीं लगाया…..?

पप्पू- क्या जरूरत है…..!

इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा…..?

पप्पू को पहले दिन ही निकाल दिया गया…..!!

Joke-5

एक लड़की अपनी मम्मी को लेकर डॉक्टर के पास गई….

लड़की- मेडिकल चेकअप करना है….!

डॉक्टर- पर्दे के पीछे लेट जाओ….!

लड़की- मेरा नहीं, मम्मी का….!

डॉक्टर- ओह्ह…..! माता जी जीभ दिखाइए…..!!

Joke-6

एक खूबसूरत लड़की डॉक्टर के पास गई….

लड़की- डॉक्टर साहब मेरे होंठ बहुत खराब हैं….!

डॉक्टर- प्लास्टिक सर्जरी करा लो….!

लड़की- कितने पैसे लगेंगे….?

डॉक्टर- 6 लाख रूपए….!

लड़की- अगर प्लास्टिक में खुद ला दूं तो….?

डॉक्टर- फेविकोल भी लेती आना….

फ्री में चिपका दूंगा….!!

Joke-7

एक रात पप्पू अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहा था….!

तभी आधी रात में उसकी पत्नी ने एक सपना देखा….

और वो चिल्लाई, “जल्दी भागो मेरा पति आ गया”

इतना सुनते ही पप्पू उठा और खिड़की से कूद गया….!

पिछले 2 हफ्ते से पप्पू का अपनी पत्नी से झगड़ा हो रहा है….!!

Joke-8

टीचर- बताओ बच्चों वास्कोडिगामा भारत कब आया….?

टिल्लू- जी सर्दियों में आया था….!

टीचर- पागल है क्या…..? किसने कहा….?

टिल्लू- टीचर आपकी कसम….

मैंने बुक में फोटो देखी थी….

उसने कोट पहन रखा था….!!

Joke-9

एक जवान औरत आत्महत्या करने के लिए नाले के….

किनारे बैठी थी…..!

लड़का- यहां क्या कर रही है गंदगी में…..?

लड़की- मैं नाले में कूद कर आत्महत्या करूंगी…..!

लड़का- ला तो मोबाइल मुझे दे दे….!

लड़की- नहीं मैं कूदते हुए सेल्फी लूंगी…..!

लड़का अभी तक बेहोश है….!!

Joke

Back to top button