दिलचस्प

Video: घुंघराले बालों में उलझा सांप, लोग बोले- चिड़िया के घोंसले जैसे बाल रखोगे तो यही होगा

सांप एक ऐसा जीव है जिससे हर कोई डरता है। यदि ये गलती से हमारे सामने आ जाए तो हम वहां से तुरंत भाग जाते हैं। सांप कई बार घरों में भी घुस जाते हैं। ये कुंडली मारे बैठे रहते हैं और हमे पता भी नहीं चलता है। आप ने भी घर, खेत उर यहां तक कि टॉइलेट जैसी कई जगहों पर सांप को निकलते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं जिसमें एक सांप शख्स के घुंघराले बालों में फंस जाता है।

snake in hair

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक घुंघराले बालों वाला शख्स अपने बाल में फंसे सांप को निकालने की कोशिश कर रहा है। सांप आकार में छोटा है इसलिए शख्स को इतना डर नहीं लग रहा है। हालांकि ये सांप शख्स के बालों में बहुत बुरी तरह उलझ जाता है।

snake in hair

शख्स बहुत देर तक बालों से सांप निकालने की कोशिश करते है और फिर कुछ देर बाद इसमें कामयाब भी हो जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर एडॉरबल स्नेक नाम के एक इंस्टा अकाउंट ने साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे अभी तक 70 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 4 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने ये वीडियो लाइक किया है। चलिए पहले आप भी यह वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @adorable.snakes

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बहुत से लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘आखिर ये सांप तुम्हारे बालों में फंसा कैसे?’। एक अन्य कमेंट आता है ‘ऐसा चिड़िया के घोंसले जैसे बाल रखोगे तो सांप का आना लाजमी है ही।’ फिर एक अन्य यूजर लिखता है ‘ये देखकर अच्छा लगा कि सांप जैसे जीव के बालों में होने पर भी तुम घबराए या डरे नहीं। मैं तुम्हारी जगह होता तो अपने सिर पर हथोड़े मारना शुरू कर देता।’

बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आ रहे हैं। यह वीडियो अपने आप में अनोखा भी है। आज तक शायद ही ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें कोई सांप आपके बालों में फंस जाता है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? यदि आपके बालों में कोई सांप फंस जाए तो आपका रिएक्शन क्या होगा? वैसे ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button