विशेष
Trending

समुद्र किनारे दिखा रहस्यमय जीव, देखकर लोग हो रहें आश्चर्यचकित…

अजीबोगरीब जीव में कई उंगलियां और अंग, किसी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं...

समुद्र में सिर्फ़ खारा जल ही नहीं मिलता। उसमें कई ऐसे जीव-जंतु भी पाएं जाते। जिनमें से कुछ के बारे में हम जानते हैं तो कुछ के बारे में नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमेरिका के कैरोलिना में समुद्र के किनारे से। जहां एक अजीबोगरीब समुद्री जीव देखने को मिला। जिसके बाद से ही लोगों में यह उत्कंठा जाग गई है कि आख़िर यह जीव क्या है और इसका नाम क्या है?

sea

जी हां अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में समुद्र किनारे एक अज्ञात समुद्री जीव मिला है जिसे देखकर विशेषज्ञ भी हैरान हैं। इस जीव के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने इस रहस्यमयी जीव की तस्वीर को अपने फेसबुक पेज पर साझा करते हुए इसके बारे में लोगों से जानकारी मांगी है। उन्होंने तस्वीर को लेकर कहा कि वो इसे पहचानने में विफल रहे हैं इसलिए लोगों से मदद मांगी जा रही है। जिसे भी इस जंतु ले बारे में कुछ भी जानकारी हो, जरूर साझा करें।

गौरतलब हो अधिकारी इस बात का तो अंदेशा लगा रहें कि यह जीव किसी अंडे से बाहर निकला हो सकता है, लेकिन अधिकारी जीव के बारे में बाक़ी कोई भी जानकारी निकाल पाने में असमर्थता ज़ाहिर कर चुके हैं। ऐसे में कहीं न कहीं यह समुद्री जीव अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के अधिकारियों के लिए सिर दर्द बन चुका है।

sea

मालूम हो इस समुद्री जीव में कई उंगली और अंग हैं। यह समुद्री जीव छोटे सफेद रंग की गेंदों से भरा हुआ मालूम पड़ता है। इस रहस्यमई समुद्री जीव को लेकर फेसबुक पर यह पूछा गया है कि क्या आप जानते हैं यह क्या है? कुछ महीने पहले यह समुद्र तट पर पाया गया था। इसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर होते ही लोगों ने इस जीव के बारे में अपने- अपने तरीके से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच एक शख्स ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह स्किवड एग मास है। जिसे वापस समुद्र में डाल देना चाहिए ताकि यह अंडा बढ़ सके और जीव बाहर आ सके। आमतौर पर, उन्हें मादा स्किवड द्वारा बाहर निकाला जाता है।

इतना ही नहीं एक अन्य फेसबुक उपयोगकर्ता माइकल वेकीचओन ने कमेंट बॉक्स में एक लेख साझा करते हुए बताया कि यह एक स्क्विड एग मास है। जो समुद्री जीव लोलिगिनिडे की प्रजाति से संबंध रखता है। कैलिफ मार्केट स्किवड के परिवार में 3 प्रजातियां हैं। यह लॉलीगुनकुला ब्रेबिस की तरह दिखती है। यहां बता दें कि भले सोशल मीडिया यूज़र्स कमेंट कर इस समुद्री जीव के बारे में अपने मत अभिव्यक्त कर रहें लेकिन अभी तक इस जीव के नाम से सम्बंधित कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। ऐसे में यह अजीबोगरीब समुद्री जीव कौतूहल का विषय सोशल मीडिया पर बना हुआ है।

Back to top button