दिलचस्प

महिला ने मारा दूल्हे को थप्पड़, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दोनों एक दूसरे की बाहों में गिर गए – Video

भारत में शादी कई अलग अलग रीति रिवाजों से होती है। यहां कौने कौने में आपको थोड़ी अलग टाइप की शादी की रस्में देखने को मिल जाएगी। इनमें कुछ रस्में तो इतनी अजीब होती है जिन्हें देखकर ही हंसी छूट जाती है। कई बार इन रीति रिवाजों के चक्कर में बात बिगड़ भी जाती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी के इस मजेदार वीडियो को ही ले लीजिए।

groom woman on ground

इस वायरल वीडियो में एक महिला शादी में दूल्हे को ही थप्पड़ मार देती है। महिला की नियत दूल्हे को चाटा मार भागने की होती है लेकिन दूल्हा भी एक कदम आगे निकलता है। महिला जैसे ही उसे थप्पड़ मारती है वह महिला का हाथ पकड़ लेता है। हालांकि महिला दूल्हे का हाथ छुड़ाने के चक्कर में भागने लगती है। इस अफरा तफरी में दूल्हा और महिला दोनों ही जमीन पर गिर जाती है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हा।

woman slaps groom

दरअसल यह एक रीति रिवाज का ही हिस्सा है। इस रस्म में दूल्हा फेरे होने के बाद अगले दिन सुबह घर के पुरुष सदस्यों के साथ आँगन में बैठता है। यहां उसे तोहफे दिये जाते हैं और लड़की वाले हंसी मजाक भी करते हैं। कई बार तो दूल्हे को माथे पर बिंदी तक लगा दी जाती है। बस इसी रस्म के दौरान एक महिला मजाक मस्ती में दूल्हे को थप्पड़ मार भाग जाती है। लेकिन दूल्हा उसका हाथ ऐसा पकड़ता है कि दोनों धड़ाम से जमीन पर आ गिरते हैं।

groom on ground

महिला और दूल्हे के जमीन पर गिरने के बाद परिवार वाले हंसी मजाक में लग जाते हैं। कोई इसे सिरियसली नहीं लेता है। किसी को चोट भी नहीं लगती है। सोशल मीडिया पर तो लोग इस वीडियो को देख बहुत मजे ले रहे हैं। चलिए पहले आप भी इस वीडियो को देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SY Entertainment (@syentertainmentsy)

वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘दूल्हे के साथ ऐसा मजाक कौन करता है भाई?’ फिर एक अन्य कमेंट आता है कि ‘ये तो बड़ी मजेदार रस्म है। जितना हाथ साफ करना है कर लो।’ एक अन्य यूजर लिखता है कि ‘इस तरह के हंसी मजाक में सावधान रहना चाहिए। किसी को चोट भी लग सकती थी।’

वैसे आप लोगों को शादी की यह रस्म कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या आप ने अपने आसपास कभी ऐसी शादी देखी है?

Back to top button