अध्यात्म

आचार्य शुक्राचार्य के अनुसार इन 6 बातों को सदा रखें गुप्त, किसी से न करें इन्हें शेयर

आचार्य शुक्राचार्य ने ऐसी छह चीजें बताई हैं। जिनको हमेशा हर किसी से छुपाकर रखना चाहिए। ये छह बातें भूलकर भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। आचार्य शुक्राचार्य के अनुसार इन बातों को उजागर करने से बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए बेहतरी इसी में है कि आप इन्हें छुपाकर ही रखें और इनका जिक्र किसी से न करें।

इन 6 बातों को सदा रखें राज –

घर के भेद

gossip

अपने घर के राज किसी को नहीं बताने चाहिए। परिवार के सदस्यों के बीच क्या चल रहा है और किसी बात को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ है। ये सब बातें अपने तक ही सीमित रखें। भूलकर भी इन बातों को दोस्‍तों, पड़ोसियों, रिश्‍तेदारों या अन्‍य लोगों के सामने उजागर न करें। इन बातों को अन्य लोगों के साथ साझा करने से मान-सम्‍मान पर नकारात्‍मक असर पड़ता है और ये बातें आपके खिलाफ भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। इसलिए भलाई इसी में है कि आप घर के भेद किसी से शेयर न करें।

आयु

secret

आचार्य शुक्र के अनुसार अपनी सही आयु को छुपाकर रखना चाहिए। हर किसी को अपनी आयु बताने से बचें। अपनी सही आयु उजागर करने से भी आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

धन-दौलत

आपके पास कितनी धन-दौलत है, ये बात केवल अपने परिवार के लोगों को ही बताएं। अपनी धन-दौलत की जानकारी भूलकर भी बाहर के लोगों को न लगने दें। दरअसल जब लोगों को आपकी धन-दौलत के बारे में पता चलता है। तो वो केवल आपसे जलते हैं। कई बार तो आपकी धन-दौलत पाने के लिए गलत कदम भी उठा देते हैं। जिसे आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

Money

शुक्र नीति में कहा गया है कि धन के मामलों को जितना गुप्‍त रखा जाए, उतना ही बेहतर है। लोगों को आपके पैसों के बारे में जानकारी लगना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

बीमारी

health

अपनी बीमारी लोगों से छुपाकर रखनी चाहिए। आपको क्या रोग है और आपकी क्या औषधि चल रही है। इसके बारे में केवल आपके परिवार के लोगों को ही पता होना चाहिए। अगर ये बात किसी दुश्मन को पता चल जाए तो वो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है और आपको मुसीबत में डाल सकता है।

मंत्र

mantra

आप कैसे पूजा पाठ करते हैं। लोगों को क्या दान में देते हैं। इस तरह की चीजों को भी गुप्त रखना चाहिए। शुक्र नीति के अनुसार व्‍यक्ति को अपना दान-धर्म, पूजा-पाठ का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। शुक्र नीति के मुताबिक जो मंत्र गुरु ने आपको कामयाब होने के लिए दिया होता है। उसे भी किसी को न बताएं और गुप्त तरीके से ही उसका जाप करें। अगर आपकी सफलता का मंत्र किसी ओर को पता चल जाता है तो वो व्यक्ति भी इसकी मदद से सफल हो सकता है।

अपमान

insult

अपने अपमान का जिक्र भूलकर भी किसी से न करें। अपमान की बातें अगर ज्यादा लोगों को पता चलती हैं तो इससे आपके  मान-सम्‍मान पर असर पड़ता है। समाज में आपका मजाक बनने लग जाता है। इसलिए जितना हो सके अपने अपमान को छुपाकर रखें और किसी को इसे न बताएं।

Back to top button