विशेष

समुद्र किनारे मरा मिला 50 फीट लम्बा अजीबोगरीब जीव, देखकर उड़े लोगों के होश…. देखें वीडियो!

प्रकृति विविधताओं से भरी हुई है। इसकी रचनाएं इतनी अद्भुत हैं की कई बार देखने के बाद खुद की आंखों पर यकीन नहीं होता है। प्रकृति ने इस पृथ्वी पर लाखों करोड़ों तरह के जीव-जंतु और वनस्पतियों को बनाया है, जो इस पृथ्वी की विविधता को बनाये रखने में मदद करते हैं। साथ की पारिस्थिकी तंत्र को भी सुचारू रूप से चलाते हैं।

पृथ्वी ने कुछ जमीन पर रहने वाले जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की रचना की है तो कुछ जलीय। जलीय जीव-जंतु और वनस्पतियां जल के अन्दर ही विकसित होती हैं और वहीं ख़त्म हो जाती हैं। जल और जमीन दोनों ही एक अलग संसार की तरह दिखाई देते हैं। कई बार कुछ जलीय जीव गलती से जमीन पर भी दिखाई पड़ते हैं।

हाथी से कई गुना बड़ी होती है समुद्री व्हेल:

वर्तमान समय में जमीन पर रहने वाला सबसे विशालकाय जीव हाथी ही है, लेकिन आज से करोड़ो साल पहले जमीन पर इससे दस गुने बड़े-बड़े जानवर रहा करते थे। अगर हम समुद्र की बात करें तो वहां आज भी हाथी से कई गुना बड़ी व्हेल पायी जाती है। लेकिन क्या व्हेल ही है जो समुद्र में पाया जाने वाला सबसे बड़ा जीव है। इसके अलावा भी समुद्र में कई ऐसे जीव हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं।

अजीबोगरीब जीव मरी हुई अवस्था में पाया गया बीच पर:

लेकिन अभी हाल ही में इंडोनेशिया के एक बीच पर एक अजीबोगरीब विशालकाय जीव देखा गया है। इस जीव को देखने के बाद वहां के स्थानीय लोग हैरान हैं। 15 मीटर यानि लगभग 50 फीट का यह जीव पहली बार इंडोनेशिया के समुद्री तट पर दिखाई दिया है। यह जीव देखने में किसी विशालकाय नाव की तरह लगता है। इसके नजदीक जाने पर पता चला की यह जीव मर चुका है।

हो सकता है व्हेल के शरीर का एक टुकड़ा:

इस जीव को सबसे पहले 37 वर्षीय तुआनुकोता ने मंगलवार की रात को देखा था। इसे देखकर वह चौंक गये। उन्हें लगा कि यह कोई नाव है जो फंस गयी है, लेकिन पास जाने पर पता चला कि यह तो कोई अजीबोगरीब जीव है। जब उन्होंने आस-पास के लोगों को जीव देखने के लिए बुलाया तो सभी लोग जीव को देखकर हैरत में पड़ गए। यह जीव काफी चौड़ा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह विशालकाय व्हेल के शरीर का एक टुकड़ा है। लेकिन कोई भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाया है, कि यह असल में ये है क्या?

वीडियो देखें-

Back to top button