दिलचस्प

हाथी के सामने गाड़ी से गिर गया शख्स, फिर जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था

हाथी सबसे बुद्धिमान जानवर माने जाते हैं। ये दिखने में भले विशाल हो लेकिन स्वभाव में सामान्यतः शांत ही होते हैं। सोशल मीडिया पर आपको हाथी से जुड़े कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। हम भी आज हाथी का एक दिलचस्प वीडियो आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। इस वीडियो में एक हाथी बीच सड़क पर खड़ा रहता है। तभी वहां से एक शख्स स्कूटी लेकर गुजरता है।

elephant on road

शख्स हाथी को देख थोड़ा नर्वस हो जाता है। इसलिए वह हाथी से बचने के चक्कर में सड़क के बहुत किनारे से गाड़ी चलाता हुआ ले जाता है। लेकिन इस चक्कर में उसकी गाड़ी का बैलेंस गड़बड़ा जाता है और वह गिर जाता है। वो तो गरिमत थी कि शख्स ने हेलमेट पहन रखा था इसलिए उसे कोई चोट नहीं लगती है। वह जैसे तैसे खड़ा होता है और अपनी गाड़ी लेकर वहां से चला जाता है।

man falls in front of elephant

अब यहां दिलचस्प बात ये होती है कि शख्स जैसे ही गाड़ी से नीचे गिरता है तो हाथी उसे गौर से देखने लगता है। वह बड़ा शांत रहता है लेकिन उसके मन में जिज्ञासा भी उमड़ती है। अब वह गाड़ी से गिरते हुए इंसान को देख क्या सोच रहा होगा यह तो वही जाने। लेकिन ये सवाल आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कासवान (IFS Officer Parveen Kaswan) ने भी लोगों से पूछा है।

elephant vs man

आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हाथी का यह वीडियो शेयर करा है। इस वीडियो को साझा करते हुए वे कैप्शन में लिखते हैं – यह हाथी इस वक्त क्या सोच रहा होगा? अंदाजा लगाइए..


आईएफएस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो के ऊपर लोग दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि इंसान को गिरता हुआ देख हाथी के दिमाग में क्या चल रहा होगा।


वैसे आपको क्या लगता है इस वीडियो में हाथी के दिमाग में क्या चल रहा होगा?

Back to top button