विशेष

सिगरेट पीते हुए हाथ में लगा लिया सैनिटाइजर, कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई कार – Video

इस कोरोना काल में हम सभी ने अपने अंदर कई नई आदतें शामिल कर ली है। जैसे मास्क लगाना, बार बार हाथ धोना, साफ सफाई रखना इत्यादि। इसमें चीजों को वायरस फ्री बनाने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना भी शामिल है। हालांकि यदि आप इस हैंड सैनिटाइजर को ध्यान से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

car on fire

सैनिटाइजर के अंदर एथेनॉल या फिर isopropanol होता है। ये दोनों ही पदार्थ ज्वलनशील होते हैं। इसलिए सैनिटाइजर को जितना हो सके आग से दूर रखना चाहिए। खासकर गाड़ियों में सैनिटाइजर का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए। अब अमेरिका के Maryland की यह घटना ही ले लीजिए। यहां एक व्यक्ति एक कार में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए स्मोकिंग कर रहा था। ऐसे में आग लग गई। ये आग इतनी भयानक थी कि पूरी कार फफक फफक के जलने लगी।

car on fire

Montgomery County Fire and Rescue Service के अनुसार यह हादसा गुरुवार शाम लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर हुआ। यह आग तब लगी जब कार में बैठा शख्स स्मोकिंग करते हुए हाथ सैनिटाइज कर रहा था। यह आग बहुत भयंकर थी। देखते ही देखते आग ने कार को राख के ढेर में तब्दील कर दिया।

car on fire

बीच सड़क पर जलती कार का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। कार चलाने वाला शख्स भी बुरी तरह जल गया। उसे कार से निकाल हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीं कार में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। चलिए पहले आपको इस घटना का वीडियो दिखा देते हैं।


इस वीडियो को अभ तक बराह हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देख सभी यही कह रहे हैं कि ये आग बहुत भयानक थी। बताते चलें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब हैन्ड सैनिटाइजर की वजह से आग लगी हो। इसके पहले और भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें सैनिटाइजर के चलते आग लग गई। उदाहरण के लिए टेक्सस में एक महिला की स्किन पर सैनिटाइजर लगा था, इसी दौरान वह मोमबत्ती भी जला रही थी। ऐसे में उसके हाथ पर ही आग लग गई।

हमारी सलाह यही है कि आप हैन्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें और आग से दूर रहे।

Back to top button