दिलचस्प

घर में मनी प्लांट लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो फायदें की जगह हो सकता है नुकसान!

मनी प्लांट : हम अपने घर और आस-पास के वातावरण को शुद्ध करने के लिए कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधों से हमें शुद्ध हवा तो मिलती ही है, साथ ही इससे घर की खूबसूरती में भी चार चाँद लग जाता है। कुछ ऐसे पौधें भी हैं, जिनका वास्तुशास्त्र में एक अलग महत्व है। कुछ पौधों को घर में लगाने से घर के धन में वृद्धि होती है। इनमें से ही एक है मनी प्लांट।

मनी प्लांट करता है घर की नकारात्मक उर्जा को दूर:

जी हाँ ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से घर के धन में बढ़ोत्तरी होती है। केवल यही नहीं इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक उर्जा भी दूर रहती है। वास्तुशास्त्र में यह भी बताया गया है कि मनी प्लांट को किस दिशा में लगाना शुभ होता है। अगर मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाया जाता है तो, उसका उल्टा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताएँगे कि घर में मनी प्लांट किस दिशा में लगाना चाहिए और किस दिशा में नहीं।

इस दिशा में भूलकर भी ना लगायें मनी प्लांट:

घर के उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। घर के इस हिस्से के बारे में ऐसा माना जाता है कि यहाँ सबसे ज्यादा नकारात्मक उर्जा रहती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगते हैं।

इस पौधे के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसे घर के अन्दर लगाने से ही लाभ होता है। इस पौधे को बाहर लगाने से इसका कोई लाभ नहीं मिलता है। इसलिए इस पौधे को घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए।

घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट:

मनी प्लांट लगाते समय इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि जब भी मनी प्लांट लगायें घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। घर की इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर के सुख-समृद्धि में काफी वृद्धि होती है। अगर आप मनी प्लांट को कमरे में लगा रहे हैं तो आप इसे कहीं पर भी लगा सकते हैं। मनी प्लांट को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहाँ उसे धूप ना लगे।

मनी प्लांट की खराब पत्तियों को निकाल दें:

भूलकर भी घर में रखे हुए मनी प्लांट को मुरझाने ना दें। उसकी देखभाल अच्छी तरह से करनी चाहिए। अगर मनी प्लांट की पत्तियाँ पिली पड़ रही हैं तो अच्छा यही होगा कि उन्हें जल्द से जल्द काटकर पौधे से अलग कर दें। मनी प्लांट की बेलों को हवा में ही रहना चाहिए, इसलिए भूलकर भी उनकी बेलों को जमीन से ना छूने दें।

Back to top button