विशेष

बहन के प्यार में बौखलाया भाई, एसिड से किया हमला, पति को भेजा दोनों का पॉर्न वीडियो 

प्यार में इंसान कभी कभी पागल भी हो जाता है। वह अपने प्यार को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। अब मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगर के जगदीश वार्ड का मामला ही ले लीजिए। यहां एक युवक ने रिश्ते में अपनी बहन लगने वाली युवती के ऊपर एसिड से अटैक कर दिया। दोनों का चार साल से नाजायज संबंध चल रहा था। इतना ही नहीं युवक ने पीड़ित महिला के पति को शारीरिक संबंध के अश्लील वीडियो भी भेजे। हालांकि इसके बाद जो हुआ वह जान आप भी यकीन नहीं करेंगे। आईए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

दरअसल बुधवार सुबह प्रेमी युवती के घर आया और संबंध बनाने की मांग करने लगा। जब युवती ने मना किया तो वह अपने साथ लाया एसिड महिला पर फेंक भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में दूर के भाई बहन लगते हैं। दोनों का पिछले साल साल से अफेयर चल रहा था। हालांकि बाद में युवती ने प्रेमी से मिलने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर वह गुस्से में था।

अपनी प्रेमीका को हासिल करने के लिए उसने युवती के पति को अश्लील वीडियो भी भेजे। लेकिन पति अपने बच्चों की खातिर सबकुछ भूल गया और पत्नी को समझाइश देकर युवक से मिलने से मना कर दिया। पत्नी ने भी उससे मिलना बंद कर दिया था। लेकिन युवक को ये बार हजम नहीं हो रही थी। वह अभी भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। बस इसी वजह से उसने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया।

महिला को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल नरसिंहपुर रिफर किया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि गाडरवारा स्टेशन के पास चीचली रोड पर एक युवक पेड़ से लटका मिला है। जब पुलिस वहां पहुंची तो वह वही युवक निकला जो अपनी प्रेमीका पर एसिड फेंक भागा था। उसके हाथ पर उसका नाम भी लिखा हुआ था। इससे पुलिस प्रेमी को पहचान गई।

प्रेमी ने प्रेमीका पर तेजाब से हमला करने के बाद खुद भी पेड़ पर लटक जान दे दी। इस पूरे मामले ने गांव में हलचल मचा रखी है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि इस लव अफेयर का अंत ऐसा होगा। ये पूरी घटना अपने आप में काफी दुखद है। देशभर में कई मामले ऐसे आते हैं जहां प्रेमी प्यार में मंजूरी न मिलने पर तेजाब से हमला कर देते हैं। यह बहुत गलत चीज है। ऐसे युवकों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Back to top button