स्वास्थ्य

ऊंची एड़ी की सैंडल पहनने वाली लड़कियां ध्यान दें, आप इन 4 गंभीर बीमारियों को दे रही हैं न्योता

आज कल की लड़कियों को फेशन के नाम पर हाई हिल्स पहनना बहुत पसंद आता है। बेशक इसे पहन लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हाई हिल्स आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी डालती है। खूबसूरत दिखने का ये मतलब नहीं कि आप अपनी सेहत के साथ ही समझौता कर लें। आपको वहीं चीज ज्यादा पहनना चाहिए जिसमें आप आरामदायक महसूस करें।

बहुत कम लड़कियां जानती हैं कि अधिक हाई हिल्स पहनने से वे अपने शरीर में कई बीमारियों को न्योता दे रही हैं। ऐसे में आज हम आपको हाई हिल्स पहनने से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

1. हाई हिल्स पहनने से आपकी पीठ और कमर के दर्द में इजाफा हो सकता है। इसे पहनने के बाद पैर बैलन्स बनाने के लिए संघर्ष करते हैं। इससे मांसपेशियों में तनाव पड़ता है। साथ ही एड़ी, घुटनों, रीढ़ की हड्डी और कूल्हों पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ता है। यह चीज भविष्य में आपको स्पाइन और सर्वाइकल संबंधी बीमारी होने के चांस बढ़ा देती है।

2. जब आप हाई हिल पहनते हैं तो आपका पैर सामान्य शेप में नहीं रहता है। ये थोड़ा सा टेड़ा हो जाता है। इससे आपकी बॉडी का पूरा प्रेशर पैर की मांसपेशियों पर आता है। यह चीज मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न करती है जिसके चलते पैर के पंजे के ऊपर के हिस्से (पिण्डली) में दर्द होने लगता है। इसलिए ज्यादा लंबे समय तक हाई हिल्स पहनने से बचें।

3. जब हम अधिक लंबे समय तक हाई हिल पहनते हैं तो शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है। इसकी वजह से हड्डियों को जोड़ने वाले टिश्जू में सूजन होने लगती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार चार से पांच घंटों से अधिक समय तक हाई हिल पहनने से जोड़ों के दर्द वाली गंभीर बीमारी ऑस्टियोअर्थराइटिस हो सकती है।

4. वॉशिगटन पोस्ट में छपी खबर और एक्सपर्ट्स की राय माने तो रोज ज्यादा समय तक हाई हिल पहनने से हड्डियों के टूटने का चांस बढ़ जाता है। इसका कारण ये है कि लंबे समय तक हाई हील पहनने से कमर की हड्डी, पंजे की हड्डी और कूल्हों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ने लगता है। वहीं एड़ियों में दराड़ आने और उसके टूटने के चांस भी बढ़ जाते हैं। इसलिए हाई हिल्स की बजाय अन्य आरामदायक फ्लैट फुटवियर पहनना चाहिए।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। कृपया इसे हाई हिल्स पहनने वाली लड़कियों के साथ जरूर शेयर करें।

Back to top button