विशेष

केवल दो मिनट में अपने से दुगुने पहलवान को इस लड़की ने हैरतअंगेज तरीके से कर दिया चित… देखें वीडियो!

आज के समय में लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं है। आये दिनों लड़कियां ये साबित कर रही हैं कि वे केवल घर में रोटियाँ पकाने या बर्तन धोने के लिए नहीं हैं। वह हर वो काम बेहतर ढंग से कर सकती हैं, जो लड़के करते हैं। कई कामों में तो वह लड़कों को भी पीछे छोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

आज से कुछ समय पहले तक लड़कियों को घर की चारदीवारी में ही बंद हो कर रहना पड़ता था। लेकिन अब समय धीरे-धीरे बदल रहा है। अब लड़कियों को भी वही महत्व दिया जाने लगा है, जो पहले केवल लड़कों को दिया जाता था। आज लड़कियों की शिक्षा पर भी काफी ध्यान दिया जाने लगा है। यही वजह है कि आजकल लड़कियां डॉक्टरी से लेकर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं।

कर रही हैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन:

लड़कियां अब खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने लगी हैं। पहले कुछ खेल जो केवल लड़के खेलते थे, अब उन खेलों को लड़कियां भी खेलने लगी हैं। केवल खेल ही नहीं रही हैं, उसमें लड़कों को भी मात दे रही हैं। इनमें से एक खेल है, कुश्ती का, जिसे पहले केवल लड़के खेला करते थे। आज लड़कियां भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह खेल खेलकर भारत का नाम रौशन कर रही हैं।

नीलिमा कर चुकी हैं फिल्मों में भी काम:

आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए कुश्ती की दुनियाँ में कदम रखा और इसमें अब लड़कों से भी बेहतर कर रही है। हम बात कर रहे हैं नीलिमा बोरासी की, जिन्होंने सलमान की फिल्म सुल्तान और आमिर खान की दंगल में भी काम कर चुकी हैं। नीलिमा एक राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं।

नीलिमा पल भर में चटा देती हैं अच्छे-अच्छों को धूल:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि नीलिमा अपने से दुगुने मजबूती वाले लड़के को केवल दो मिनट में ही चित कर दिया। यह नीलिमा ने अपने हौसले के दम पर ही किया है। नीलिमा ने बताया कि उन्हें देखकर लड़कियां कुश्ती में आ रही हैं। यह देश के लिए और लड़कियों के भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा है। नीलिमा पल भर में ही कईयों को धूल चटाने की हिम्मत रखती हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button