दिलचस्प

Jugaad: कोरोना की क्या मजाल जो महिलाओं को सुंदर दिखने से रोक सके, सबूत के लिए ये तस्वीर देख लें

कोरोना वायरस के चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। बाहर घूमना फिरना और सजना संवरना जैसे बंद सा हो गया है। आमतौर पर ये महिना शादियों का सीजन भी होता है। यदि कोरोना की लहर न आई होती तो हर तरफ शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही होती। लेकिन कोरोना के चलते कई राज्यों में शादियों को लेकर सख्त गाइडलाइन तय कर दी गई है।

इस गाइडलाइन के तहत आप शादी में सीमित मेहमानों को ही बुला सकते हैं। वहीं शादी में आए सभी लोगों का मास्क पहनना भी अनिवार्य होता है। यदि कोई बिना मास्क देखा जाता है तो उस पर भारी जुर्माना लग सकता है। मास्क की वजह से महिलाओं का चेहरा छिप जाता है। ऐसे में उन्हें ज्यादा सजने धजने और सुंदर दिखने में दिक्कत होती है। लेकिन ये भारत है जहां हर चीज का जुगाड़ उपलब्ध है।

अब इंटरनेट पर वायरल हो रही इस महिला को ही ले लीजिए। इस महिला को शादी में भी जाना था और सुंदर भी दिखना था। ऐसे में इन्होंने मास्क के ऊपर ही गहने पहन लिए। शादियों में महिलाएं कितने गहने पहनती हैं इस बात से आप सभी अच्छी तरह वाकिफ होंगे। लेकिन ये मास्क कुछ गहनों के बीच आ जाता है। ऐसे में महिला ने समय के अनुसार अपना फेशन भी बदल लिया और मास्क के ऊपर ही गहना पहन लिया।

महिला का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया अपर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यहां तक कि आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा (IPS Dipanshu Kabra) को भी ये बहुत लुभा गया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिला की तस्वीर साझा करते हुए लिखा – ज्वैलरी जुगाड़ लेवल, सुपर अल्ट्रा प्रो मैक्स।


आईपीएस अधिकारी की इस पोस्ट को दो हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस फोटो को बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं इसके ऊपर अच्छे अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं। फोटो देखने वाले बोल रहे हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए महिलाएं कभी भी अपनी सुंदरता से कोई समझौता नहीं करती हैं। तो चलिए देखते हैं कि लोगों ने इस फोटो को देख और क्या क्या कहा।


वैसे आप लोगों को महिला की यह जुगाड़ कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button