
इन 5 राशियों को हो सकता है भारी नुक़सान, 141 दिनों तक चलेगा शनि की उल्टी चाल का खेल
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी शनि की चाल में परिवर्तन होता है तो उसका असर हर एक राशि में देखने को मिलता है. हालांकि ख़ासकर इससे शनि की साढ़े साती और शनि ढैया से प्रभावित राशि के लोगों को ज़्यादा नुक़सान झेलना पड़ता है.

23 मई से शनि मिथुन राशि में वक्री होंगे. अर्थात इस दिन से शनि की उल्टी चाल शुरू होने जा रही है. 23 मई से लेकर 11 अक्टूबर तक शनि मिथुन राशि में वक्री होंगे और 11 अक्टूबर को फिर दोबारा मार्गी होंगे. इस अवधि में सबसे अधिक नीचे बताई जा रही 5 राशियों को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है…
मिथुन…

इस राशि के जातकों को इस समयावधि में सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है. मिथुन राशि वालों पर फिलहाल शनि की ढैया चल रही है. इसके चलते आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा हो सकता है. अतः उचित यह होगा कि, आप सावधानी बरतें. मिथुन राशि के लोग वाहन सावधानी के साथ चलाए और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहे. वहीं व्यापार और व्यवसाय में नुक़सान झेलने की संभावना भी दिखाई पड़ रही है.
तुला…

तुला राशि के जातकों पर भी शनि मेहरबान नहीं है. तुला राशि के लोगों का उनके करीबी लोगों के साथ विवाद हो सकता है. इस राशि पर भी शनि की ढैया चल रही है और यह आपको कई प्रकार की मुश्किलों में डाल सकता है. आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं जिससे कि आपके स्वास्थ्य को भी हानि पहुंच सकती है. फिलहाल अनावश्यक यात्राओं से बचे और किसी प्रकार के निवेश से भी दूरी बनाकर रखें.
मकर…

सभी राशियों में मकर राशि के जातकों को शनि की उल्टी चाल अधिक परेशान करेगी. क्योंकि शनि का वास फिलहाल मकर राशि में ही है. शनि साढ़े साती का दूसरा चरण मकर राशि में चल रहा है. अतः किसी भी प्रकार के कार्य में जल्दबाजी न करें और धैर्य का सहारा लें. सतर्कता और सावधानी के साथ काम करेंगे तो बेहतर होगा. कार्यक्षेत्र में शांति बनाए रखें.
धनु…

शनि की वक्री चाल आपको परेशानी में डाल सकती है. इस दौरान धनु राशि के जातकों पर झूठे आरोप भी लगाए जा सकते हैं. शनि की साढ़े साती धनु राशि पर भी चल रही है. अगर कोई भी काम हाथ में लें तो उसे बड़ी सावधानी और सतर्कता के साथ पूरा करें. जल्दबाजी कतई न करें, वरना यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. खर्चों में इज़ाफ़ा हो सकता है. शराब और मांस के सेवन से दूरी बनाकर रखें. जबकि वाहन भी सावधानी के साथ चलाए.
कुंभ…

कुंभ राशि में फिलहाल शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है. आपको भी ऐसे में सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है. नया व्यापार शुरू करने और यात्रा करने से बचे. प्रेम, धन और स्वास्थ्य संबंधित मामलों में किसी प्रकार का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है. किसी करीबी शख़्स से संबंध खरान होने के भी आसार है.