दिलचस्प

लॉकडाउन के बीच महिलाओं की कथित दारू पार्टी का Video हुआ वायरल, देखकर छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। इन दिनों महिलाओं की पार्टी का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं राजस्थानी लिबाज में साड़ी पहने पार्टी कर रही हैं। इस पार्टी में ये महिलाएं कथित रूप से दारू पी रही है। वीडियो में टेबल पर शराब की बोतल और ग्लास देखा जा सकता है। साथ ही टेबल पर खाना भी रखा हुआ है।

इस वीडियो देख आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा की भी हंसी छूट गई। उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘ये ज़िंदगी के मेले.. क्या लेके आया है, क्या ले के जाएगा, बाहर जाने से तो यह अच्छा।’ इसके साथ ही उन्होंने फनी इमोजी भी बनाया है। सोशल मीडिया पर महिलाओं की कथित दारू पार्टी का यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। चलिए पहले आप भी यह वीडियो देख लीजिए।


यह वीडियो कब का और कहां का है इस बात पर प्रश्न चिह्न लगा हुआ है। वहीं कमेंट में कई लोगों का यह कहना है कि महिलाओं के हाथ में जो लाल रंग की चीज दिखाई दे रही है वह दारू नहीं बल्कि शरबत है। उनका तर्क है कि टेबल पर कहीं भी पानी या सोड़ा नहीं है। अब महिलाएं दारू नीट तो पिएगी नहीं। इसलिए यह दारू नहीं लगती है। तो चलिए पहले बिना किसी देरी के लोगों के फनी रिएक्शन देख लेते हैं।

वैसे इस वीडियो पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button