रिलेशनशिप्स

एक गर्लफ्रेंड के अंदर सबसे पहले क्या देखता है बॉयफ्रेंड, लड़कियां अकेले में पढ़ें

हर किसी को जीवन में एक पार्टनर की जरूरत होती है। फिर वह पति पत्नी हो या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड। जब हम अपने लिए कोई पार्टनर तलाशते हैं तो मन में एक इमेज भी बना लेते हैं। हमे कैसी लड़की या लड़का चाहिए ये दिमाग में काफी समय पहले से ही चलता रहता है। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से चाहता है।

1. हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से उसका सपोर्ट और प्रोत्साहन(इन्करेजमेंट) चाहता है। जब भी हम कोई काम करते हैं और यदि उसमें अपने चाहने वालों का सपोर्ट मिल जाता है तो वह काम दुगुण रफ्तार से हो जाता है। उस काम के सफल होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। हालांकि कुछ लड़कियां ऐसी भी होती है जो अपने बॉयफ्रेंड के हर काम में मिस्टैक निकालती है और उसकी कमियों को हाइलाइट करती रहती है। लड़कों को ऐसी गर्लफ्रेंड बिल्कुल पसंद नहीं होती है।

2. लड़कों को ज्यादातर रोमांचक और एडवेंचर्स खेल खेलना और मौज मस्ती करना अच्छा लगता है। ऐसे में वह अपनी प्रेमीका से भी इसकी उम्मीद रखते हैं। यदि प्रेमीका थोड़ी बोरिंग टाइप कि हो या उसे ऐसी एडवेंचर्स चीजें पसंद न हो तो बॉयफ्रेंड का डील टूट जाता है। फिर वह इन चीजों के लिए दूसरे पुरुष मित्रों का सहारा लेता है।

3. अपने प्रेमी संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताना अच्छी बात होती है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप उसे पर्सनल स्पेस ही न दें। उससे 24 घंटे बात करते रहेंगी तो वह आप से बोर हो जाएगा। कभी कभी उसे अकेले रहना या दोस्तों के साथ घूमना फिरना भी पसंद होता है। इसलिए वह अपनी गर्लफ्रेंड से उम्मीद करता है कि वह उसे एक पर्सनल स्पेस दे।

4. किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए उसमें प्यार, भरोसा और केयर होना बहुत जरूरी होता है। बॉयफ्रेंड चाहता है कि आप दुख की घड़ी में उसके साथ रहो, उसकी केयर करो। इससे आपके प्यार को और भी मजबूती मिलेगी। साथ ही आप दोनों में भरोसा होना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको एक दूसरे संग ईमानदार होना होगा।

5. बॉयफ्रेंड को ये कतई पसंद नहीं की उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें किसी और लड़के के साथ कंपेयर करें। दूसरों के साथ तुलना करने वाली लड़कियों को लड़के पसंद नहीं करते हैं। आपको यह बात समझना होगी कि हर व्यक्ति की अपनी अलग पर्सनेलिटी होती है। इसलिए दूसरों से तुलना कर आप अपने बॉयफ्रेंड की कमियां न निकालें।

Back to top button