दिलचस्प

शादी में दूल्हे ने भी पहना मंगलसूत्र, दुल्हन ने अपने हाथों से पहनाया, जाने क्या थी वजह

किसी भी शादीशुदा महिला के लिए मंगलसूत्र बहुत अहमियत रखता है। ये उसके सुहाग की निशानी होती है। मान्यता है कि गले में मंगलसूत्र धारण करने से पति की रक्षा होती है। उसे जीवन में कोई कष्ट नहीं होता है। यही वजह है कि दूल्हा शादी में दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाता है। लेकिन क्या आप ने कभी किसी दुल्हन को दूल्हे के गले में मंगलसूत्र डालते देखा है? आज हम आपको एक ऐसी ही शादी के बारे में बताने जा रहे हैं।

शार्दुल कदम एक ऐसे दूल्हे हैं जिन्होंने हाल ही में हुई अपनी शादी में दुल्हन तनुजा के हाथों से खुशी खुशी मंगलसूत्र पहना है। इस शादी में दूल्हा दुल्हन दोनों ने ही एक दूसरे को मंगलसूत्र पहनाए। दरअसल एक बाद दूल्हे शार्दुल ने तनुजा से सवाल किया कि ‘आखिर ऐसा क्यों होता है कि सिर्फ लड़की को ही मंगलसूत्र पहनना होता है? इसका कोई अर्थ नहीं बनता है।’ शार्दुल बताते हैं कि बस इसी के बाद हम दोनों ने फैसला किया कि हम शादी वाले दिन एक दुसरे को मंगलसूत्र पहनाएंगे।

जब कपल ने दूल्हे को भी मंगलसूत्र पहनाने वाली बात माता पिता को बताई तो वे हैरान हो गया । पहले उन्हें ये बात मंजूर नहीं थी। लेकिन जब उन्होंने समझाया कि वे ये सब लड़का लड़की की समानता के प्रतीक के रूप में कर रहे हैं तो परिवार वाले मान गए। उन्होंने फिर इस फैसले का सम्मान किया।

अब सोशल मीडिया पर दोनों की यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने उनके फैसले को सही ठहराया तो वहीं बहुत सो ने उनका मजाक भी उड़ाया। मसलन एक यूजर ने दूल्हे से कहा कि ‘मंगलसूत्र के बाद अब साड़ी भी पहन लो।’ वहीं एक व्यक्ति उनके सपोर्ट में आया और कहने लगा ‘हमे आपके फैसले पर गर्व है। आप लड़का लड़की की बराबरी को प्रमोट कर रहे हैं।’

शार्दुल और तनुजा ने शादी के पहले एक दूसरे को करीब एक साल तक डेट किया था। इनके आपस में करीब आने की स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। तनुजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सिंगर का गाना पोस्ट कर उसे टॉर्चर बताया था। इस पर शार्दुल ने कमेंट कर लिखा था टॉर्चर नहीं महा टॉर्चर। बस यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और इनमें प्यार हो गया।

वैसे इस अनोखी शादी के बारे में आपकी क्या राय है? क्या दूल्हे ने दुल्हन के हाथों से मंगलसूत्र पहन सही किया? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button