विशेष

मार्केट में तैर रहे हैं ‘500 और 2000 के नकली नोट’, जान लें इनकी पहचान नहीं तो लग जाएगा ‘चूना’!

नई दिल्ली – जब भी कोई हमें 500 या 2000 जैसे नोट देता है तो हमारे ज़हन में पहला सवाल यही होता है कि कहीं ये नोट नकली तो नहीं है। नकली नोटों के बढ़ते कारोबार के चलते अक्सर हम बड़े नोट लेते समय डरते हैं कि कहीं चूना न लग जाए। नोटबंदी से इस समस्या में थोड़े दिनों के लिए अंकुश लगा था, लेकिन अब कई जगहों से नकली नोट मिलने की खबरें आ रही हैं। आपकी इसी दुविधा को देखते हुए हम आज आपको नोटबंदी के बाद जारी हुए 500 और 2000 के नकली नोटों की पहचान बता रहे हैं। 500 and 2000 fake notes.

500 के नोट को आगे से पहचानने का तरीका –

500 and 2000 fake notes

  1. नोट को प्रकाश (लाइट) के सामने रखें। चित्र के अनुसार यहां 500 लिखा हुआ दिखाई देगा।
  1. आंख के सामने 45 डिग्री के कोण (एंगल) पर रखने पर चित्र के अनुसार 500 लिखा हुआ दिखाई देगा।
  1. चित्र के अनुसार देवनागरी में 500 लिखा हुआ दिखाई देगा।
  1. नए नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर अलग जगह पर है।
  1. 500 के नए नोट को हल्का सा मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाएगा।
  1. नए नोट में गवर्नर का हस्ताक्षर (सिग्नेचर), प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है।
  1. चित्र के अनुसार यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
  1. ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ देखने पर बड़े दिखाई देते हैं।
  1. चित्र के अनुसार यहां पर लिखे नंबर (500) का रंग बदलकर हरा से नीला हो जाता है।
  1. नए नोट में अशोक स्तम्भ दाहिने तरफ दिया गया है।
  1. दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स है जिसमें 500 लिखा है।
  1. दाहिनी और बाईं तरफ 5 लाइनें हैं जो छुने पर कुछ खुरदरा लगेगी।

500 के नोट को पीछे से पहचानने का तरीका –

 

  1. 500 के नए नोट पर उसकी प्रिंटिग का साल लिखा हुआ है।
  1. नए नोट में स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो दिया गया है।
  1. बीच की तरफ भाषा का पैनल दिया गया है।
  1. भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर दी गई है।
  1. चित्र के अनुसार यहां पर देवनागरी में 500 लिखा है।

2000 के नोट को पीछे से पहचानने का तरीका –

500 and 2000 fake notes

  1. नोट को प्रकाश (लाइट) के सामने रखें। चित्र के अनुसार यहां 2000 लिखा हुआ दिखाई देगा।
  1. आंख के सामने 45 डिग्री के कोण (एंगल) पर रखने पर चित्र के अनुसार 2000 लिखा हुआ दिखाई देगा।
  1. चित्र के अनुसार देवनागरी में 500 लिखा हुआ दिखाई देगा।
  1. नए नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर बीच में है।
  1. छोटे-छोटे शब्दों में आरबीआई और 2000 लिखा हुआ है।
  1. नए नोट में गवर्नर का हस्ताक्षर (सिग्नेचर), प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है।
  1. चित्र के अनुसार यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
  1. ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ देखने पर बड़े दिखाई देते हैं।
  1. चित्र के अनुसार यहां पर लिखे नंबर (2000) का रंग बदलकर हरा से नीला हो जाता है।
  1. नए नोट में अशोक स्तम्भ दाहिने तरफ दिया गया है।
  1. दाहिनी और बाईं तरफ 5 लाइनें हैं जो छुने पर कुछ खुरदरा लगेगी।

2000 के नोट को पीछे से पहचानने का तरीका –

 500 के नए नोट पर उसकी प्रिंटिग का साल लिखा हुआ है।

  1. नए नोट में स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो दिया गया है।
  1. बीच की तरफ भाषा का पैनल दिया गया है।
  1. मंगलयान का चित्र।

Back to top button