अध्यात्म

28 मई तक वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे शुक्र, इन 5 राशियों पर पड़ेगा शुभ असर

4 मई को शुक्र ग्रह का गोचर वृषभ राशि में हुआ है और ये ग्रह 28 मई तक इस राशि में रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि पर देखने को मिलेगा। 12 में से पांच राशियों को शुक्र का शुभ प्रभाव पड़ेगा और इन राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का परिवर्तन लाभकारी होगा और इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। परिवार की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। हालांकि इस राशि के लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें, तो ज्यादा बेहतहर होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर अच्छा साबित होने वाला है। इस दौरान किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थित मजबूत बनेगी। नया वाहन भी खरीद सकते हैं और कोई कार्य शुरू करना का सोच रहे हैं। तो उसके लिए भी ये समय सबसे उत्तम होने वाला है।

कर्क राशि

शुक्र के परिवर्तन से कर्क राशि वालों का भाग्य चमक जाएगा। इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। ये समय छात्रों के लिए काफी शुभ साबित होने वाला है। जीवन साथी से मुलाकात भी हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक पक्ष को मजबूती प्रदान होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि पर भी इस गोचर का अनुकूल असर देखने को मिलेगा। सिंह राशि के लोगों को तरक्की मिलेगी और नौकरी में सम्मान हासिल होगा। व्यापारियों और नौकरी पेशा करने वालों के लिए ये परिवर्तन कुल मिलाकर अच्छा ही रहेगा। अगर कोई व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं। तो इस दौरान उसे कर सकते हैं। इसके अलावा नए मकान व वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। जमीन से जुड़ा विवाद हल हो सकता है और अपनों के साथ रिश्ते ओर सुधर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातों को परिवार की ओर से सुख प्राप्त होगा। विवाह का योग बन रहा है। वहीं पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कहीं लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सोचे गए कार्य अपने आप ही पूरे हो जाएंगे।

तो ये थी वो राशियां जिन पर शुक्र का शुभ असर देखने को मिलेगा। वहीं अन्य राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में अन्य राशि वाले लोग नीचे बताए गए उपायों को कर लें। इन उपायों को करने से शुक्र आपके अनुकूल ही बना रहेगा।

  • शुक्रवार के दिन शुक्र देव की कथा पढ़ें और इनकी आरती जरूर गाएं।
  • शुक्र की दशा ठीक करने के लिए सफेद स्फटिक की माला पहनना भी लाभकारी रहेगा।
  • गाय को सफेद रंग की चीजें जैसे खीर खाने को दें और गाय की सेवा करें।
  • सफेद रंग चीजों का दान करें और गरीब लोगों को भोजन जरूर करवाएं। दरअसल शुक्र ग्रह से सफेद रंग जुड़ा होता है और उन्हें इस रंग की चीजें बेहद ही प्रिय हैं।
  • शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण कर मंदिर जाएं और शिवलिंग की पूजा करें। पूजा करते हुए सफेद रंग की चीज, दूध, दही चीनी भोलेनाथ को अर्पित करें।
  • शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाए रखने के लिए सफेद स्फटिक की माला पहनना धारण कर लें।
  • शुक्र ग्रह को सुंदरता का देवता माना जाता है। इसलिए अपने शरीर की सफाई जरूर रखें।

Back to top button