स्वास्थ्य

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली मेहंदी के हैं कई और भी फायदे, जानें!

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से मेहंदी का प्रयोग किया जाता रहा है। किसी खास पर्व या शादी के दौरान लड़कियां अपने श्रृंगार के लिए मेहंदी जरूर इस्तेमाल करती हैं। आज के समय में लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए भी मेहंदी का प्रयोग करने लगे हैं। मेहंदी ठंढी होती है, इस वजह से इसे सिर पर लगाने से ठंढक मिलती है।

मेहंदी कर सकती है कई शारीरिक समस्याओं का समाधान:

इसके अलावा मेहंदी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। लेकिन आप मेहंदी के इन फायदों के बारे में जनकर मेहंदी का इस्तेमाल हमेशा करना शुरू कर देंगे। मेहंदी के इस्तेमाल से कई शारीरिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। आइये जानते हैं हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा और किस काम में आती है मेहंदी।

इन कामों में भी प्रयोग होती है मेहंदी:

*- अगर आपके नाखूनों की चमक फीकी पड़ गयी है तो नाखूनों पर मेहंदी लगाएं, नाखूनों की चमक बढ़ जाएगी।

*- अगर आप बर्निंग फीट सिंड्रोम से परेशान हैं तो मेहंदी का लेप बनाकर अपने पैरों के तलवों में लगाएं, इससे कुछ ही दिनों में समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

*- अगर आप माइग्रेन की समस्या से लम्बे समय से परेशान हैं तो शाहजीरा और मेहंदी के बीज में सिरका या पानी मिलाकर अच्छे से पीसकर इसका लेप तैयार कर लें। इसे अपने माथे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। माइग्रेन के दर्द में राहत मिलेगा।

*- बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी का प्रयोग काफी समय से किया जा रहा है। इसे बलों में लगाने से झाड़ते बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

*- अगर आलमारी में कीड़े लगते हैं तो वहां मेहंदी की कुछ सूखी पत्तियां रख दें, कीड़े लगने बंद हो जायेंगे।

*- घर के पालतू जानवर को यदि मल के साथ खून निकल रहा है तो मेहंदी की पत्तियां खिलाएं। कुछ ही समय में आराम मिलेगा।

*- मेहंदी के पत्तों की चबाने से मुंह के छालों से छुटकारा मिलता है।

*- अगर आप हाई ब्लड प्रेसर की समस्या से पीड़ित हैं तो मेहंदी के पत्तों को अच्छी तरह पीसकर उसका लेप हथेली और पैरों के तलवों पर लगाएं, जल्द ही आराम मिलेगा।

*- पीलिया से परेशान लोग शाम के समय 200 ग्राम पानी में 100 ग्राम मेहंदी के पत्तों को कूटकर भिगो लें। सुबह उठकर इस पानी का सेवन करें। इस उपाय को लगातार एक सप्ताह तक करने से पीलिया के रोग से मुक्ति मिलती है।

*- मेहंदी के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करने से स्किन सम्बन्धी सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती है।

Back to top button