स्वास्थ्य

कोरोना काल में जरूर पीएं ‘लहसुन का जूस’, खांसी सहित ये समस्या हो जाएगी दूर

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाना बेहद ही जरूरी है। जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है, वो आसानी से इस वायरस की चपेट में आ जाते हैं और उनके लिए ये वायरस घातक साबित होता है। इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए लहसुन को बेहद ही कारगर माना जाता है। लहसुन का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई बीमारियों से रक्षा होती है। कोरोना से आपका बचाव हो सके इसलिए रोज लहसुन का सेवन करें और अपनी डाइट में लहसुन का जूस शामिल कर लें। रोज लहसुन का जूस पीने से शरीर की रक्षा इस घातक वायरस से होगी। वहीं लहसुन का जूस पीने के ओर भी कई फायदें हैं, जो कि इस प्रकार है।

लहसुन के जूस के फायदे

खांसी को दूर करने में लहसुन का जूस काफी सहायक होता है। लहसुन के जूस को अनार के जूस के साथ पीने से खांसी से आराम मिलता है और खांसी एकदम सही हो जाती है। लहसुन के रस में कुछ बूदें अनार के जूस की मिला दें। इसे रोज पीएं। ये रस पीने से खांसी एक हफ्ते के अंदर ही सही हो जाएगी।

अस्थमा रोगियों के लिए भी लहसुन का जूस लाभकारी माना जाता है और इस जूस को पीने से काफी आराम पहुंचता है। लहसुन के जूस में शहद और पानी मिलाकर दिन में एक बार इसे पीएं। इसे पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

गले में खरास या दर्द होने पर भी लहसुन का जूस पीएं और इससे गरारे करें। गले में खरास होने पर लहसुन के जूस को गर्म पानी में मिलाकर गरारा करने से राहत मिलेगी।

बालों के लिए भी लहसुन का जूस कारगर माना जाता है। जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या है और जिनके बाल अधिक झड़ते हैं। उन्हें लहसुन के जूस का इस्तेमाल करना चाहिए। लहसुन के जूस को बालों और स्कैल्प पर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और डैंड्रफ भी खत्म हो जाता है। आप बस एक कटोरी लहसुन के जूस को अच्छे से बालों व जड़ों पर लगा दें। इसे अच्छे से सूखने दें। जब ये सूख जाए तो शैंपू से बालों को साफ कर लें। हफ्त में दो बार बालों पर इस जूस को लगाएं।

लहसुन का जूस पीने से खून भी शुद्ध हो जाता है और पिंपल्स की समस्या से निजात मिल जाती है। इसके अलावा आप चाहें तो लहसुन के जूस को पिंपल्स पर भी लगा सकते हैं। इस जूस को पिंपल्स पर लगाने से ये जल्द ही सूख जाते हैं। हालांकि लहसुन को स्किन पर ज्यादा देर लगाकर न छोड़ें और इसे लगाने के एक मिनट बाद ही चेहरे को पानी से साफ कर लें।

हॉर्मोंस को संतुलति रखने के लिए महिलाएं हफ्ते में एक बार लहसुन का जूस जरूर पिया करें। लसहुन का जूस पीन से हॉर्मोंस में गड़बड़ी नहीं होती है और ये सही बनें रहते हैं।

बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में भी लहसुन का जूस लाभकारी माना जाता है। इसे पीने से दिल की रक्षा भी कई तरह के रोगों के से होती है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

रखें इन बातों का ध्यान

  • लहसुन का जूस अधिक मात्रा में न पीएं एक चम्मच से अधिक ये जूस पीने से उल्टी का मन हो सकता है। वहीं ये जूस पीते ही ऊपर से पानी पी लें।
  • बहुत पुरान लहसुन का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए जिन लोगों का शरीर गर्म रहता है। वो इसे न पीएं। अधिक जूस पीने से शरीर में गर्मी की शिकायत हो सकती है।

Back to top button