अध्यात्म

चमक उठेगा आपका भाग्य, बस सोने से पहले रोज कर दें ये जरूरी काम

रोज रात को सोने से पहले नीचे बताए गए कार्यों को जरूर करें। इन कार्यों को सोने से पहले अगर किया जाए, तो भाग्य खुल जाता है और जीवन में केवल तरक्की ही मिलती है। इतना ही नहीं दिमाग एकदम तरोताज रहता है और भाग्य हमेशा आपका साथ देता है।

सोने से पहले जरूर करें ये काम

जिस भी बिस्तर में आप सोते हैं, उसे हमेशा साफ रखें। समय-समय पर बिस्तर की चादर को बदला करें। सभी भी गंदे बिस्तर पर सोने की भूल न करें। माना जाता है जो लोग गंदे बिस्तर पर सोते हैं। उनका भाग्य उनसे रूठ जाता है। साथ में ही आर्थिक तंगी भी होने लग जाती है। इसलिए कभी भी अपने बिस्तर को गंदा न रखें। इसके अलावा बिस्तर सुंदर, मुलायम और आरामदायक होना चाहिए। ऐसा होने से हमारी आंखों और मन को सुकून मिलता है।

सोने से पूर्व हर रोज अपने बिस्तर के पास एक कपूर को जरूर जलाएं। कपूर को जलाकर सोने से नींद आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। कपूर जालकर सोने से हर तरह का तनाव भी खत्म हो जाता है।

जब भी आप सोने जाएं तो केवल अच्छी बातों को ही सोचें। कभी भी सोने से पहले बुरी बातों को न सोचें। बुरे ख्याल या नकारात्मक बातों को अगर सोते समय सोचा जाए। तो नींद अच्छी नहीं आती है। ये भी माना जाता है कि सोने के 10 मिनट पूर्व तक का समय बहुत संवेदनशील होता है। इस दौरान अवचेतन मन जाग्रत होने लगता है और उठने के बाद का कम से कम 15 मिनट का समय भी बहुत ही संवेदनशील होता है। इस दौरान जो सोचा जाता है। वो घटित होने लग जाता है।

सोते समय कभी भी दक्षिण और पूर्व में पैर न करें। इसके अलावा सोते हुए पैर दरवाजे की दिशा की ओर भी न हों। इस दिशा में पैर होने से सेहत और समृद्धि में नुकसान होता है। जबकि पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। दक्षिण में सिर रखकर सोने से सेहत और समृद्धि मिलती है।

सोने से 2 घंटे पहले खाना खाना चाहिए। तुरंत खाना खाकर सोने से पेट से जुड़े रोग हो जाते हैं और खाना भी सही से नहीं पचता है। इसलिए हमेशा सोने से 2 घंटे पूर्व रात का खाना खा लें। हमेशा सोने से पहले अपने मुंहे को साफ करें और कभी भी झूठे मुंह न सोएं। इस तरह से अपने पैरों को भी साफ करके ही सोएं। गंदे पैरों के साथ होने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

सोने से पहले हमेशा अपने ईष्ट देव का याद करें और उनके किसी भी भूल के लिए माफी मांगे।

Back to top button