चुटकुले

Funny jokes: जब आपका आपकी पत्नी से झगड़ा हो जाए और वो लाख मनाने के बाद भी आपसे बात नहीं .

आजकल के समय में लोगों का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। व्यस्त जीवनशैली के चलते लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अक्सर देखा गया है कि लोग अपने कामकाज को लेकर काफी तनाव में रहते हैं। मौजूदा समय में लोग जैसे हंसना ही भूल गए हैं। वैसे देखा जाए तो जीवन में खुश रहना बहुत ही जरूरी है। आप खुश रह कर हर परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकते हैं। खुश रहना जीवन की एक कला होती है, इसलिए हमेशा यही कोशिश करनी चाहिए कि आप खुश रहें।

आजकल इंटरनेट का जमाना है। इंटरनेट पर लोग बहुत सी चीजें देखते और पढ़ते हैं। इंटरनेट पर अक्सर कोई ना कोई खबर या जोक्स पढ़ने को मिल ही जाता है। अगर इंसान जोक्स पढ़ लेता है तो उसका दिमाग बहुत ज्यादा फ्रेश हो जाता है और दिमागी थकान भी दूर हो जाती है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो बेहद फनी और बेहतरीन हैं। अगर आप इनको पढ़ेंगे तो यकीन मानिए आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। यह जोक्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Funny joke-1

Funny joke-2

संता (पप्पू से)- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है…?

पप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा….

और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा…!!

Funny joke-3

डॉक्टर ने मरीज़ की जांच करने के बाद कहा-

आपके कोई पुरानी बीमारी है…!

जो आपके शरीर को धीरे धीरे खा रही है…!

मरीज़- डॉक्टर साहब…!

थोड़ा धीरे बोलियें, वो बाहर ही बैठी है…!!

Funny joke-4

Funny joke-5

एक बच्चे ने अपनी मां से कहा-

मां मैं इतना बड़ा कब हो जाऊंगा कि….

आपसे बिना पूछे कहीं भी जा सकूं….?

मां ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया-

बेटा, इतना बड़ा तो तेरा बाप भी नहीं हुआ आजतक…..!!

Funny joke-6

पल्स पोलिओ टीम घर आयी….

संता (बीबी से)- बंदूक और कारतुस कहाँ हैं….?

टीम भागी….

पीछे से संता ने आवाज दी….

रुको…..!

ओये रुको….

ये हमारे बच्चो के नाम हैं…..!!

Funny joke-7

Funny joke-8

पति- क्या हुआ, इतने गुस्से में क्यों हो….?

पत्नी- ये देखो, बैंगन सड़ा हुआ निकला….!

कितनी बार तुम्हें चेताया है कि सब्जी….

खरीदते समय सब्जी वाली पर नहीं….!

सब्जी पर ध्यान रखा करो….!

पति की बोलती बंद….!!

Funny joke-9

सभी शादीशुदा मर्दों के लिए एक जबरदस्त सुझाव…..

जब आपका आपकी पत्नी से झगड़ा हो जाए और….

वो लाख मनाने के बाद भी आपसे बात नहीं कर रही हो…..

तो…..

रसोईघर में रखे सभी जार और बोतलों के ढक्कन….

खूब ताकत लगाकर टाइट कर दें…. फिर देखिए कमाल….!!

Funny joke-10

रामू- यार जब तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो…..?

ढोलू- तब मैं एसी के सामने बैठ जाता हूं…..!

रामू- और जब बहुत ज्यादा गर्मी हो तब क्या करते हो…..?

ढोलू- तब मैं एसी को ऑन कर देता हूं….!!

Funny joke-11

संता (नौकर से)- ज़रा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं….?

नौकर- बाहर तो अँधेरा है….!

संता- अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर….!!

Back to top button