Trending

मासिक राशिफल मई: इन 8 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा मई महीना, बड़े फायदे होने के बन रहे है योग

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको मई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस माह आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आपको इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में खरीदने में सफल होंगे। अधिकारियों के सामने अच्छी इमेज बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें आप सफल हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता पाने के लिए मेहनत करते रहें। आपको अपने आस-पास के गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरुरत है।

प्यार के विषय में : आप किसी नए प्रेम संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं।

करियर के विषय में : करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपको हल्का व सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि पेट संबंधित दिक्कत होने की आशंका है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। आपको अपने पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे है। पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। दूसरों के प्रति सहयोग की भावना से सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को काम पर अधिक फोकस करना चाहिए, यदि कोई नया कारोबार पार्टनरशिप में करने का प्लान बना रहे हैं तो उचित रहेगा। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी।

प्यार के विषय में : लवमेट या लाइफ पार्टनर की मदद से कई काम पूरे हो सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा होगा। इनकम बढ़ने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : सही खानपान और नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारियों को किसी को उधार माल देने से बचना होगा अन्यथा पैसा डूब सकता है। अच्छे ऑफर के चलते किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए गंभीर हो सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। जिस खास मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार के कुछ मौके मिल सकते हैं। जो लोग संगीत व कला के क्षेत्र से जुड़े है, वे कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए यह महीना शुभ है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : लंबे समय से परेशान कर रही किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आप कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। व्यापार की गति थोड़ी धीमी भले ही दिखे लेकिन वो चलता रहेगा। कुछ ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार रहेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कर्मक्षेत्र में कार्यों पर फोकस करना है क्योंकि ग्रहों की स्थिति कार्यों से आपका मन भटका सकती है। समय आप के अनुरूप है। भाग्य का साथ मिलेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कोई शुभ समाचार मिलेगा। लवमेट के सहयोग से प्रसन्न रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी-व्यवसाय के मामले में महीना उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : जिन लोगों को शुगर की समस्या है उनको सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

छोटी-छोटी बातों को लेकर राई का पहाड़ न बनने दें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए महीना अच्छा रहने वाला है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए महीना अच्छा है। आपकी अपेक्षाएं इस महीने पूरी होंगी। किसी भी समस्या पर घबराएं नहीं, ज्यादा परेशानी हो तो किसी अपने से सलाह लें। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी योग्यता आपकी सबसे बड़ी संपत्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही आपके कार्यों की प्रसंसा भी होगी

प्यार के विषय में : प्रेम का पक्ष मजबूत रहेगा। नए प्रेम प्रसंगों में सफलता आपके कदम चूमेगी।

करियर के विषय में : कोई बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। स्टूडेंट्स का ध्यान फालतू कामों में हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : व्यायाम अवश्य करें, क्योंकि व्यायाम न करने से होने वाले रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने अधिक की कामना करना आपके लिए उचित नहीं है लेकिन मेहनत कीजिए फल प्राप्त होगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने कुछ नई योजनाओं को लाना होगा। लोगों से बातचीत या लेखन के कामों में आप सफल रहेंगे। सफलता और पद की इच्छा रहेगी। इस राशि के वकीलों को किसी पुराने क्लाइंट से फायदा होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : पुराने विपरीत लिंगी दोस्तों में रुचि बढ़ेगी। कोई नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर के विषय में : प्रेम संबंधों को लेकर उतार चढ़ाव भरी स्थितियां हो सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : मिर्च-मसालें का अधिक सेवन करे रहें हैं, तो उसे कम कर दें अन्यथा पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पहले सप्ताह के बाद कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं लेकिन महीने के अंत तक अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। मन में किसी भी प्रकार का कोई संशय मत रखिए ईश्वर पर भरोसा करके अपना कर्म करते रहिए। आपकी कोशिश होगी कि अपने दायरे में अपनी छाप छोड़ी जाए। काम को जल्दी और कुशलता के करने के चलते चीज़ें आसानी से कर पाएंगे। परिवार के साथ किसी चीज़ को मिलकर करना मज़ेदार रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम प्रसंग का मामला ठीक चलेगा और सफलता भी मिल सकती है।

करियर के विषय में : यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो इस विचार को स्थगित करने की सलाह दी जाती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सचेत रहें किसी भी प्रकार की दवा बिना डॉक्टर की सलाह से न खाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

प्रॉप्रर्टी का कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। मेडिसीन से संबंधित कारोबार करने वालों को ग्राहंको की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। बेवजह के क्रोध करने से बचना होगा। पैसों और कानून से जुड़े मामलों में अच्छी पहल और सौदे हो सकते हैं। नए दोस्त मिलेंगे, जिनसे आप काफी कुछ नई चीजें सीख सकेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई अतिरिक्त शिक्षा प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : गृहस्थ जीवन में प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें रहेंगी इसलिए शांति से काम लें।

करियर के विषय में : व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ वृद्धि देखेंगे। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलेंगे, जो आपके विकास में सहायता करेंगे।

हेल्थ के विषय में : किसी भी प्रकार की दवा बिना डॉक्टर की सलाह से न खाएं अन्यथा एलर्जी या रिएक्शन होने की आशंका है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, उलझन से खुद को मुक्त रखना होगा। मन में असंतोष की भावना घर कर सकती है। इसलिए खुश रहने की कोशिश कीजिए। गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा समय है। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति बनेगी। पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे।

करियर के विषय में : छात्रों को पढ़ाई में फोकस की कमी होगी। उन्हें लापरवाही और आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है।

हेल्थ के विषय में : लंबे समय से अधिक मिर्च-मसालें का सेवन करे रहें हैं, तो उसे कम कर दें अन्यथा पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को इस महीने कोई बड़ी डील हाथ लगेगी। मानसिक रूप से कुछ चिंताएं आपको घेर सकती हैं लेकिन संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी। जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। माता की सेहत में सुधार होगा। पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा।

करियर के विषय में : पैसों की तंगी खत्म होगी। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : जिन लोगों को शुगर की समस्या है उनको सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपकी समस्याएँ आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाई आ सकती हैं।

प्यार के विषय में : लवमेटस एक दुसरे पर अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों की मधुरता पर आंच आ सकती है।

करियर के विषय में : वरिष्ठ अधिकारी खुश होंगे और आपके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए कुछ नई जिम्मेदारियां देंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में चेस्ट इन्फेक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है, इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने मन में कुछ नकारात्मकता रहेगी जिससे छोटी-छोटी बातों को लेकर मन चिंतित एवं परेशान हो सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति के बारे में अचानक कोई खबर मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार करने के बारे में विचार कर लें। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को इस महीने अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके काम की सराहना होगी। नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को खुशनुमा समय मिलेगा। एक दूसरे के साथ रोमांस का भी अवसर मिलेगा।

करियर के विषय में : करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : नियमित व्यायाम करने से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

आपने मासिक राशिफल मई 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल मई 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नहाने के पानी में मिला लें ये खास चीजें, सूर्य और शनि समेत नौ ग्रह होंगे शांत और प्रसन्न

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot