समाचार

वैक्सीन लगवाने के बहाने किया लड़की का गैंग रेप, पीड़िता ने बताया उस रात क्या हुआ था

पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के कहर को झेल रहा है। ऐसे में वैक्सीन लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं इस विकट परिस्थिति का भी गलत फायदा उठा रहे हैं। अब बिहार (Bihar) के पटना (Patna) की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां दो लोगों ने एक महिला को कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) लगाने का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपियों का नाम रॉकी और मंटू बताया जा रहा है। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित लड़की को आश्वासन दिया था कि वह मंगलवार शाम एक स्वास्थ्य केंद्र में उसे कोरोना वैक्सीन लगवा देंगे। लेकिन वैक्सीन लगवाने के बहाने वे उसे जमुनापुर इलाके में स्थित एक सुनसान घर ले गए। यहां आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया। जब लड़की ने विरोध किया और भागने की कोशिश की तो उन्होंने उसके हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा भी ठूस दिया।

पीड़िता के साथ रेप करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता भी जैसे तैसे वहां से निकली और अपने घर पहुंची। यहां उसने परिजनों को अपनी दर्दभरी व्यथा सुनाई। इसके बाद पीड़िता के परिवारवाले पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई।

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और उन्होंने दोनों आरोपियों रॉकी और मंटू को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत गिरफ्तार कर लिया। दोनों जमुनापुर के रहने वाले हैं। उधर पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट भी कराया है। फिलहाल वे लड़की की असली उम्र की पुष्टि भी कर रहे हैं। यदि लड़की 18 साल से कम उम्र की निकली तो आरोपियों पर पोक्सो एक्ट लगाया जाएगा।

यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों में इसे लेकर रोष की भावना है। सभी की यही मांग है कि ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। देश इस समय कोरोना संकट से लड़ रहा है। हर कोई जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना चाहता है। इस स्थिति में किसी का फायदा उठा उसके साथ ऐसी हरकत करना सरासर गलत है। अभी तक तो ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड और इंजेक्शन जैसी चीजों की काला बाजारी देखी जा रही थी। लेकिन ये आरोपी तो एक कदम और आगे निकले और इस सिचूऐशन का फायदा उठा लड़की का रेप कर दिया।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। खबर दूसरों के साथ शेयर करना भी न भूलें।

Back to top button