स्वास्थ्य

मुलेठी का काढ़ा करेगा कोरोना का मुकाबला, जाने इसे पीने और बनाने का तरीका

कोरोना वायरस देशभर में अपना कहर बरसा रहा है। ये वायरस उन लोगों पर अधिक असर करता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। वहीं मजबूत इम्यूनिटी वालों पर ये वायरस ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाता है। ऐसे में लोग अपनी इम्यूनिटी (रोगों से लड़ने की क्षमता) को बढ़ाने के लिए फल, सब्जी, मिनरल सप्लिमेंट्स सहित कई चीजें ले रहे हैं।

इन दिनों अलग अलग चीजों से बने काढ़ें भी बड़े फेमस है। ऐसे में आज हम आपको नेचुरल हर्ब मुलेठी से बनने वाले काढ़ें के फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस काढ़ें का नियमित रूप से सेवन कर आप अपना इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं।

मुलेठी (Mulethi) में कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और प्रोटीन इत्यादि भरपूर मात्रा में मिलता है। ये कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए यदि मुलेठी के काढ़े को रोज खाली पेट पिया जाए तो ये बहुत फायदा करता है।

मुलेठी का काढ़ा बनाने की विधि

एक गिलास पानी लें और उसमें 6-7 काली मिर्च को कूटकर डाल दें। अब इसमें एक मुलेठी का टुकड़ा भी डाल दें। इसके बाद 7-8 तुलसी के पत्ते लें और उन्हें इसमें मिला दें। अब एक अदरक का टुकड़ा इसमें कद्दूकस कर डाल दें। इन सभी चीजों को धीमी आंच पर उबालें।

जब ये उबालकर आधा हो जाए तो इसमें चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर मिला दें। इसके बाद थोड़ा सा और उबालें। अब इसे छानकर एक कप में रख लें। इसमें शहद मिलाकर पी जाएं। इसे सुबह खाली पेट पीने से सबसे अधिक लाभ होता है।

मुलेठी का काढ़ा पीने के लाभ

1. मुलेठी का काढ़ा रोज पीने से आप कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं। इसके अलावा कोरोना मरीज को भी रोज मुलेठी का काढ़ा पिलाया जाए तो वह जल्दी रिकवर करता है।

2. मुलेठी एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होती है। इसे पीने से आर्थराइटिस (Arthritis) के कारण होने वाले दर्द और सूजन में आराम मिलता है। इसलिए आर्थराइटिस के मरीजों को अक्सर मुलेठी की चाय या मुलेठी का काढ़ा पीते रहना चाहिए।

3. गले में कप की समस्या हो जाए तो भी मुलेठी का काढ़ा फायदा करता है। आप चाहे तो मुलेठी का चूर्ण शहद के साथ भी खा सकते हैं। इससे भी गले के कफ की समस्या दूर होती है।

4. सर्दी जुकाम में भी मुलेठी का काढ़ा पीना चाहिए। इससे सर्दी जुकाम कम होता है।

उम्मीद करते हैं कि आपको मुलेठी का काढ़ा वाला यह उपाय पसंद आया होगा। इसे आप आज से ही ट्राय कर सकते हैं।

 

Back to top button