अध्यात्म

वैशाख का महीना हो चुका शुरू, इन उपायों को करने से धन की होगी प्राप्ति, मनोकामना हो जाएगी पूरी

28 अप्रैल 2021 से वैशाख का महीना शुरु हो चुका है और यह महीना 26 मई 2021 को समाप्त होगा। आपको बता दें कि विशाखा नक्षत्र से संबंधित होने के कारण इस महीने को वैशाख कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से वैशाख का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस महीने पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्य किए जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि इस माह में दान-पुण्य के अलावा गंगा स्नान और भगवान विष्णु और महादेव की आराधना का विशेष महत्व है। ऐसा करने से त्रिदेव का आशीर्वाद मिलता है।

स्कंद पुराण में भी वैशाख महीने को सभी महीनों से श्रेष्ठ बताया गया है। अगर वैशाख माह में स्नान, दान और पुण्य किया जाए तो इसका विशेष महत्व होता है। इसके अलावा अगर इस महीने कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में कई प्रकार के शुभ फल मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में….

इस उपाय से मनोकामनाएं होंगी पूरी

आपको बता दें कि वैशाख का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को अत्यंत प्रिय है। इस महीने अगर भगवान विष्णु जी की आराधना की जाए तो इससे इनकी कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति वैशाख महीने में “ऊँ माधवाय नमः” मंत्र का नित्य जाप करता है तो उसकी सारी अधूरी मनोकामनाएं अति शीघ्र पूरी हो जाती हैं। आप वैशाख के महीने में इस मंत्र का रोजाना कम से कम 11 बार जाप जरूर कीजिए।

इस उपाय से नौकरी-व्यापार में मिलेगी तरक्की

अक्सर देखा गया है कि लोगों को अपनी नौकरी के क्षेत्र में किसी न किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। तरक्की के मार्ग में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। व्यापार में उन्नति नहीं मिल पाती है। अगर आपके साथ भी कुछ इस प्रकार की समस्या चल रही है तो आप ऐसे में वैशाख महीने में कुछ विशेष उपाय अपना सकते हैं। आप वैशाख माह में भगवान विष्णु जी को पंचामृत का भोग लगाएं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस पंचामृत में तुलसी पत्र जरूर डालिए। इस उपाय को करने से कैरियर या कारोबार में तरक्की मिलती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए यह उपाय करें

अगर आप अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है तो आप ऐसे में वैशाख महीने में भगवान श्री विष्णु जी के माधव स्वरूप के साथ गोविंद और नारायण का ध्यान करें। इसके साथ ही श्री हरि को आटे से बनी पंजीरी में तुलसी दल डालकर भोग लगाएं। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। इतना ही नहीं बल्कि अगर आपके ऊपर कर्ज का बोझ है तो उससे भी छुटकारा मिल जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए

आप वैशाख महीने में श्री विष्णु जी के माधव स्वरूप के साथ पद्मानाभ और हृषिकेष का ध्यान करें। इसके साथ ही भगवान को गंध और तुलसी पत्र अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे लोगों को सफलता प्राप्त होती है।

Back to top button