अध्यात्म

हनुमान जयंती पर करें राशि अनुसार ये उपाय, हो जाएगा दुखों का अंत

27 अप्रैल मंगलवार के दिन हनुमान जयंती है और मान्यता के अनुसार इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से इनकी विशेष कृपा बन जाती है। जो लोग सच्चे मन से हनुमान जयंती के दिन इनका पूजन करते हैं, हनुमान जी उनके कष्टों का अंत कर देते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए अपनी राशि अनुसार बताए गए उपायों को कर दें। इस दिन ये उपाय करने से हर तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। तो आइए नजर डालते हैं, इन उपायों पर।

मेष राशि

हनुमान जयंती के दिन मेष राशि के लोग बजरंगबली की पूजा करते हुए इन्हें केसरी सिंदूर चढ़ाएं। हनुमान जी को केसरी सिंदूर चढ़ाने से हर कामना को ये पूर्ण कर देंगे और दुखों का नाश कर देंगे। इस राशि के स्वामी मंगल देव होते है। ऐसे में मंगल ग्रह से संबंधित केसरी सिंदूर चढ़ाने लाभदायक होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं और इन्हें शांत रखने के लिए इस पर्व के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त हो जाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। ऐसा में इस राशि से नाता रखने वाले लोग हनुमान जयंती के दिन इन्हें बूंदी का प्रसाद अर्पित करें और हरे रंग की दाल चढ़ें। ये दोनों चीजे अर्पित करने से बुध देव कुंडली में मजबूत रहते हैं। साथ में ही हनुमान जी की कृपा बन जाती है।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। इस ग्रह को अपने अनुकूल रखने के हनुमान जयंती पर भगवान शिव की पूजा करें और इनका रुद्राभिषेक करें। हो सके तो हनुमान जी को लाल चोला भी अर्पित करे। शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

सिंह राशि

सूर्य देव सिंह राशि के स्वामि है। इस पर्व पर आप “श्री आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें। उसके बाद गरीबों को भोजन खिलाएं व पैसे दान करें। ऐसा करने से बजरंगबली हर मनोकामना पूर्ण कर देंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग इस दिन 108 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से भय और कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही इस राशि के लोग गरीबों को हरे रंग की चीजें दान करना ना भूलें। दरअसल इस राशि के स्वामी बुध देव होते हैं और इस दिन अगर हरे रंग की चीजें दान की जाए तो ये ग्रह आपके अनुकूल ही रहता है।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। हनुमान जयंती के दिन तुला राशि के लोग रामचरित मानस के बालकाण्ड का पाठ करें। ये उपाय करने से सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं और इस ग्रह को लाल रंग की चीजें काफी प्रिय हैं। इसलिए इस राशि के लोग बजरंगबली की आराधना करते हुए इन्हें लाल रंग की वस्तुएं चढ़ा दें। साथ में ही “ऊँ श्री हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। ये उपाय करने से  बजरंगबली की कृपा बन जाएगी।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। हनुमान जयंती के दिन इस राशि के लोग पूजा करते हुए इन्हें सरसों का तेल चढ़ाएं और मंदिर में श्री रामचरितमानस का दान करें। ये उपाय को करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्ति हो जाएगी।

मकर राशि

शनि देव इस राशि के स्वामी हैं। इसलिए मकर राशि के जातक हनुमान जयंती पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं।  श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनि देव किसी प्रकार का कष्ट नहीं देंगे और बजरंगबली परेशानियों से आपको दूर रखेंगे।

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामित्व भी शनि हैं। हनुमान जयंती के दिन कुंभ राशि के जातक “राम” नाम का जाप करें। हनुमान जी सिंदूर अर्पित करें व इनसे जुड़े पाठों को करों।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को चोला चढ़ें और ”ऊँ श्री हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।

Back to top button