दिलचस्प

झाड़ू लगा रहे शख्स को हाथी के बच्चे ने कसकर लगाया गले, देखें दिल छू लेने वाली तस्वीर

कुदरत ने इस धरती पर जानवर और इंसान दोनों को ही बनाया है। हालांकि हम इंसान धीरे धीरे जानवरों की जमीन भी हथियाने लगे हैं। इस चक्कर में कई बार जानवर और इंसान की आपस में बनती नहीं है। लेकिन हर केस एक जैसा नहीं होता है। जानवरों में भी फिलिंग होती है। यदि उन्हें प्यार दिया जाए, उनकी केयर की जाए तो बदले में वे भी जान लुटाते हैं।

समय समय पर हमे ऐसी तस्वीरें या वीडियो दिखते रहते हैं जिसमें जानवर और इंसान के बीच प्रेम देखने को मिलता है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इस फोटो में हाथी के बच्चे और सफाई कर रहे व्यक्ति के बीच प्रेम स्नेह का अद्भुत नजारा दिख रहा है।

इस वायरल फोटो को आईएफएस ऑफिसर सुंसात नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे एक आदमी झाड़ू से सफाई कर रहा है और हाथी का बच्चा उसे पीछे से अपनी सूंड से गले लगा लेता है। इस फोटो को साझा करते हुए आईएफएस सुंसात नंदा ने कैप्शन में लिखा – हमे एक दूसरे के साथ की आवश्यकता है।

इंसान जानवर के प्रेम को परिभाषित करती यह तस्वीर लोगों को बहुत पसंद आ रही है। आमतौर पर हम कुत्ते बिल्ली जैसे पालतू जानवरों का अपने मालिक के प्रति प्रेम और स्नेह देखते हैं। लेकिन हाथी भी इनसे अलग नहीं है। बल्कि हाथी को तो सबसे ज्यादा बुद्धिमान जीव माना जाता है। वह एक बार किसी का चेहरे याद रख लें तो फिर जीवनभर नहीं भूलता है।

फिर हाथी के बच्चे तो पहले से ही शरारती होते हैं। ऐसे में ये बच्चा भी अपनी शरारत और मस्ती में इंसान के प्रति अपने प्यार का प्रदर्शन कर रहा है। फोटो को देख लोगों की मजेदार कमेंट भी आ रही है। मसलन एक यूजर ने लिखा ‘इस हाथी के बच्चे को हेयरकट की जरूरत है।’ वहीं एक अन्य कमेंट आता है कि ‘कितना खूबसूरत नजारा है। काश हम इंसान और जानवर के बीच हमेशा ऐसा ही प्रेम बना रहे।’

एक यूजर ने कमेंट कर बताया कि ये फोटो मैंने क्लिक की है। हाथी के बच्चे का नाम गंगा है। उसके महावत का नाम राजीव है। दोनों केरल के रहने वाले हैं।

Back to top button