दिलचस्प

दुल्हन बन वैक्सीन लगवाने पहुंच गई महिला, वजह पूछी तो सुनाई ये कहानी..

कोरोना वायरस पूरे विश्व में अपना कहर बरसा रहा है। हर देश इसके प्रकोप से बचने के लिए अलग अलग उपाय अपना रहा है। इसमें वैक्सीनेशन भी शामिल है। भारत में भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जोरों शोरों से चल रही है। 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोग भी वैक्सीन लगवा पाएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाने पहुंची एक महिला की तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। यह महिला अपने शादी के जोड़े में ही वैक्सीन लगवाने जा पहुंची। हालांकि इसके पीछे की वजह बड़ी ही दिलचस्प थी।

यह मामला अमेरिका का है। भारत की तरह वहां भी वैक्सीन लगवाने लोग वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे हैं। इस बीच Sarah Studley नाम की एक महिला अपने शादी के गाउन में वैक्सीन लगवाने पहुंच जाती है। दरअसल इस महिला की शादी पिछले साल कैंसिल हो गई थी। 2019 में उसकी सगाई हुई थी। फिर 2020 में शादी होने वाली थी। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के चलते ये शादी कैंसिल हो गई थी। हालांकि बाद में महिला ने शादी जरूर की थी लेकिन बहुत कम लोग उस शादी में शामिल हुए थे।

अपनी कैंसिल हुई शादी में महिला ने एक गाउन खरीदा था। वह इसका सही इस्तेमाल करना चाहती थी। ऐसे में उसे आइडिया आया कि क्यों न इसे वैक्सीनेशन के दिन पहनकर एक पॉजिटिव मैसेज दिया जाए। इस तरह उसकी खरीदी गई वेडिंग ड्रेस का सही यूज़ भी हो जाएगा। बस यही सोचकर वह शादी का जोड़ा पहन वैक्सीन लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गई। इसका एक फायदा ये हुआ कि उनका वैक्सीन लगवाने का दिन मीडिया में छा गया। हर तरफ उनकी वेडिंग ड्रेस के चर्चे हो रहे हैं। अब पूरी दुनिया उनका वैक्सीन लगवाने वाला दिन याद रखेगी।

उधर सोशल मीडिया पर लोगों को यह आइडिया बहुत पसंद आया। वे महिला की तारीफ़ों के पूल बांधने लगे। उन्होंने कहा कि बीते साल भले महिला की शादी रद्द हुई हो लेकिन इस साल वेडिंग ड्रेस में वैक्सीन लगवाकर वह एक नई शुरुआत कर रही है। यह एक तरह से संकेत है कि पिछले साल उसकी शादी पर कोरोना का जो नेगेटिव इफेक्ट पड़ा था अब वैक्सीन के बाद वह उसे पॉजिटिव पहलू में बदलना चाहती है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये खबर पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करना न भूलें।

Back to top button