समाचार

दिल्ली में लगा 6 दिनों का लॉकडाउन, जानें किन चीजों पर होगी पाबंदियां व कौन सी सेवाएं रहेंगी जारी

दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है और राजधानी में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। ये लॉकडाउन छह दिन के लिए लगाया जा रहा है। दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगेगा।इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं ही जारी रहने वाली हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसकी घोषणा की है और इस दौरान कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में अब जगह नहीं बची है। स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा जाएं और कोई भयावह त्रासदी का सामना करना पड़े। इससे पहले हमें कड़े कदम उठाने होंगे। इन्होंने कहा कि उप-राज्यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग में हालात की समीक्षा की गई। जिसके बाद सरकार ने लॉकडाउन का फैसला किया है।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से अपील भी की कि वो दिल्ली को छोड़कर न जाएं। दिल्ली सरकार उनकी हर मदद करेगी। साथ में ही इन्होंने दिल्लीवासियों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

गौरतलब है कि कोरोना की नई लहर को देखते हुए आज ही मुख्यमंत्री ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रर्स वार्ता की और इस दौरान लॉकडाउन का ऐलान किया। इस मीटिंग में कई उच्चस्तरीय अधिकारी भी शामिल रहे।

जानें क्या रहेगा खुला व क्या रहेगा बंद –

  • लॉकडाउन के दौरान शादियों पर पाबंदी नहीं लगाई गई है। 50 लोगों के साथ शादियां हो सकती हैं।
  • कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में मॉल, स्पा, जिम, ऑडिटोरियम आदि सब पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ चल सकेंगे
  • हर जोन में एक दिन में केवल एक साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जाएगी।
  • रेस्टोरेंट में अब बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
  • आवश्यक सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी।

इस कारण से लगा लॉकडाउन

गौरतलब है कि दिल्ली में कई दिनों से 25 हजार से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं। रविवार को राजधानी में नए कोरोना संक्रमित मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कल 25462 नए संक्रमित मरीज मिले। ये एक दिन में सामने आई अबतक की सबसे ज्यादा संख्या है। जबकि 24 घंटों में 161 लोगों की मौत राजधानी में हुई है। इस समय राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 74,941 पर पहुंच गई है।

Back to top button