विशेष

कैदी ने पटा लिया महिला जेलर को, जेल में मिलता था VIP ट्रीटमेंट, फिर इस गलती से फूटा भांडा

एक जेलर की जॉब बहुत ही जिम्मेदारी वाली होती है। हर जेल में कैदियों को लेकर कुछ नियम कायदे होते हैं। एक जेलर का फर्ज होता है कि वह इन नियम कायदों को जेल में अच्छे से क्रियान्वित करे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला जेलर से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने कैदी से ही अफेयर चला लिया। हद तो तब हो गई जब कैदी के प्यार में पागल होकर उस महिला जेलेर ने कैद का नंबर ही टैटू करवा लिया।

यह अनोखा मामला ब्रिटेन का है। यहां स्कारलेट एल्डरिच नाम की एक महिला जेलर कैदी को ही दिल दे बैठी। इतना ही नहीं वह अपने प्रेमी कैदी को जेल में वीवीआईपी सुविधाएं मुहैया करावा रही थी। उसने कैदी को एक मोबाईल और सिम भी लाकर दे दी थी। वह उसके प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि उसने अपनी बॉडी पर कैद का नंबर टैटू करवा लिया था।

महिला की इस हरकत के बारे में जब अधिकारियों को पता चला तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही महिला जेलर को जेल की सजा भी सुनाई गई। महिला जेलेर की कैदी संग अफेयर की पोल मेडिकल एग्जामिनेशन में खुली। इसमें उसके पैर पर एक रहस्यमयी टैटू मिला। इस टैटू में कैदी का नंबर भी लिखा हुआ था। जब इसकी जांच हुई तो पूरी घटना सामने आई।

बताया जा रहा है कि महिला जेलर का जेलर बनने के पहले से ही कैदी से अफेयर चल रहा था। दरअसल स्कारलेट एल्डरिच (महिला जेलर) के पिता खुद एक पुलिस अधिकारी है। ऐसे में उसका जेल में आना जाना लगा रहता था। तभी से उसका कैदी से अफेयर शुरू हुआ था। वह अक्सर इस कैदी की मदद करती रहती थी। इतना ही नहीं वह अपने क्रीमनल प्रेमी को लव लेटर भी लिखती थी।

ब्रिटेन के जज ने इस महिला जेलर को दस महीने की सजा सुनाई है। जज ने कहा कि जेलर की हरकत से कैदी को तो फायदा हुआ ही है लेकिन जेल कि सुरक्षा को लेकर खतरा भी पैदा हुआ है। जब जेल के बाकी कैदियों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वे कहने लगे कि स्कारलेट हमेशा अपने प्रेमी कैदी को लेकर चिंतित रहती थी। वह हमेशा उससे बातें करती नजर आती थी।

ये काफी हैरान करने वाली बात है कि एक महिला जेलर अपने ही जेल के कैदी संग अफेयर चला सकती है। यकीनन ये एक गलत बात है। इससे जेल की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े होते हैं।

Back to top button