समाचार

किसान आंदोलन पर बैठे प्रदर्शनकारियों के लिए आई एक ओर बुरी खबर, यूपी गेट में हुआ ये कांड

 

नए केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में लंबे समय से किसानों द्वारा यूपी गेट, टीकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच आंदोलन स्थल से कई बुरी खबरें आ रही है। कुंडली बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को 3 टेंट जल गए। वहीं अब यूपी गेट पर भी धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के टेंट में आग लग गई। हालांकि मौके पर तैनात अग्निशमनकमियों ने आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

आपको बता दें कि 28 नवंबर, 2020 से यूपी गेट पर धरना प्रदर्शन चल रहा है और यहां पर किसानों द्वारा टेंट लगाए गए हैं और मीडिया सेंटर बनाया गया है। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे मीडिया सेंटर में आग लग गई। जिसे अग्निशमनकर्मी ने शांत किया और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने साजिश करार दिया है।

गायब हुए बुजुर्ग

इससे पहले कृषि कानून विरोधी आंदोलन के धरने में शामिल होने आए एक बुजुर्ग अचानक से गायब हो गए थे। ये अपने गांव के लोगों के साथ कैंप में सोने के लिए आए थे। वहीं सुबह ये गायब हो गए। जिसके बाद लोगों ने इस बारे में परिवार के लोगों को सूचना दी। ये सूचना मिलने पर रिश्तेदार कुंडली बार्डर पर पहुंचे और उनकी तलाश करने लगे। कई दिनों तक तलाश करने के बावजूद उनका पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस से मदद मांगी गई।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय करनैल सिंह धरने में शामिल होने के लिए आए थे। वो आठ अप्रैल की शाम को नौ बजे कुंडली पहुंचे थे। उसके अगले दिन से ये गायब हैं। इन्हें आखिरी बार टेंट में देखा गया है।

Back to top button