दिलचस्प

गलत शादी में घुस गया दूल्हा, लड़की वालों ने स्वागत भी कर दिया, फिर मचा हंगामा, देखें Video

शादी को लेकर लोगों में उत्साह होना बहुत आम बात है। लेकिन एक शख्स अपनी शादी में इतना उत्साहित था कि वह गलती से गलत शादी के वेन्यू में पहुंच गया। इतना ही नहीं गलत जगह जाने पर उसका बाकायदा स्वागत भी हुआ। वह गलत दुल्हन से शादी भी करने जा ही रहा था। लेकिन रस्मों के दौरान जब दुल्हन ने दूल्हे का चेहरे देखा तो वह दंग रह गई। ये वह दूल्हा नहीं था जिसके साथ वह सगाई करने वाली थी।

दरअसल ये पूरा अजीबोगरीब मामला इंडोनेशिया (Indonesia) के सेंट्रल जावा (Central Java) स्थित मेगलैंग (Magelang) का है। यहाँ एक दूल्हे ने अपना नाम न बताते हुए पूरी कहानी सुनाई। उसने बताया कि वह गूगल मैप (Google Maps) का इस्तेमाल करते हुए अपने 4 अप्रैल के शादी समारोह स्थल पर जा रहा था। लेकिन गूगल मैप ने गलत शादी का वेन्यू हाइलाइट किया। ऐसे में वह गलत शादी समारोह स्थल पर घुस गया।

यहां मौजूद लोगों ने भी दूल्हे का स्वागत ये सोच कर दिया कि ये उनके वाले दूल्हे के कोई मेहमान होंगे। दरअसल इस गलत जगह भी एक सगाई होने वाली थी। वहां का असली दूल्हा थोड़ा लेट था। इस चक्कर में उन्होंने नकली दूल्हे का ही स्वागत कर डाला।

दूल्हा गलत वेन्यू में घुस चुका था। उसका स्वागत सत्कार चालू था। उधर दुल्हन अपना मेकअप करवा रही थी। फिर शादी की रस्में शुरू हुई। दुल्हन जैसे ही मेकअप करवा बाहर आई और उसने दूल्हे का चेहरा देखा तो हंगामा हो गया। फिर गलत दूल्हे को भी अपनी गलती समझ आई। वह माफी मांगते हुए वहां से चला गया।

दुल्हन उल्फा (Ulfa) बताती है कि कई बार इंटरनेट ठीक से वर्क नहीं करता है तो आस-पास के लोकेशन पर शिफ्ट हो जाते हैं। उस दूल्हे का असली लोकेशन मेरे घर के बिल्कुल पास था। शायद इसलिए ऊनसे गलती हो गई होगी। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा वाक्या बहुत कम ही देखने या सुनने को मिलता है। फिलहाल इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

इस वीडियो को देख कुछ लोग हंसी मजाक भी कर रहे हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बतान। क्या आप ने कभी इस तरह के कोई मामल देखे या सुने है? क्या आपको गूगल मैप ने धोखा देकर कहीं गालट जगह पहुंचाया है? वैसे अगली बार रास्ता ढूंढते समय आसपास के लोगों से भी पूछ लेना चाहिए।

Back to top button