अध्यात्म

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इन राशियों के लोगों पर पड़ेगा बुरा असर, 2 जून तक रहें जरा संभलकर

मंगल ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है और मिथुन राशि में इस ग्रह के गोचर के साथ ही 12 राशियों पर इसका प्रभाव भी देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए मंगल ग्रह का ये गोचर शुभ साबित होगा। जबकि कई राशियों के जातकों को परेशानी में डाल देगा।14 अप्रैल को मंगल ने वृष से मिथुन में प्रवेश किया है और ये ग्रह अब इस राशि में 2 जून तक रहेगा। तो आइए जानते हैं मंगल ग्रह के इस गोचर का क्या असर होगा।

12 राशियों पर मंगल का असर –

मेष राशि

मंगल के राशि परिवर्तन से मेष राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को धन लाभ मिलेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे बन जाएंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। सेहत सही बनीं रहेगी। जो कार्य सोचा है वो पूरा हो जाएगा। अगर कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है। तो वो खत्म हो जाएगा। यानी कुल मिलाकर इस राशि के लिए मंगल का ये परिवर्तन लाभकारी साबित होगा।

वृष राशि

वृष राशि के लोगों पर मंगल का मिला-जुला असर रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और जो पैसा रुका हुआ है, वो वापस मिल जाएगा। हालांकि खर्चा बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की ओर से तनाव मिलेगा और मानसिक परेशानी भी हो सकती है। वहीं जो कार्य रूके हुए हैं वो जल्द ही पूर्ण हो जाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों पर मंगल के इस गोचर का केवल बुरा असर ही देखने को मिलने वाला है। मिथुन राशि के लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्य में सफलता आसानी से नहीं मिलेगी और खासा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि

इस राशि पर मंगल का अशुभ असर देखने को मिलेगा। कर्क राशि के लोगों को धन हानि होगी, रूके हुए पैसे भी वापस नहीं मिलेंगे। जो कार्य सोचा है। उसमें निराशा ही हाथ लेगी। खर्चों में वृद्धि होगी और जीवन साथी के साथ विवाद बनेंगा। फालतू दौड़-भाग हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

सिंह राशि

मंगल ग्रह के गोचर से सिंह राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में मुनाफा होगा। जमीन विवाद आपके पक्ष में ही आएगा। कानूनी मामला सुलझ जाएगा, आय में बढ़ोत्तरी होगी। हर कार्य में परिवार की ओर से सहयोग की प्राप्ति भी होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। परिवार के लोगों के साथ संबंध ओर बेहतर हो जाएंगे। हालांकि अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें।

तुला राशि

इस दौरान भाग्य पूरा साथ देगा। मनचाही नौकरी लग सकती है। कार्य में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सही बना रहेगा और परिवार के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। बस जो भी फैसला लें सोच समझकर ही लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी परेशनी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ विवाद भी हो सकता है। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्य में निराशा ही हाथ लेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें तो ज्यागा बेहतर होगा और कोई भी फैसला सोच समझ कर ली हैं।

धनु राशि

इस राशि पर मंगल ग्रह के गोचर का मिला जुला ही असर देखने को मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार भी सही से चलेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है और परिवार के लोगों के साथ भी विवाद हो सकता है।

मकर राशि

मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। जमीन से जुड़े विवाद हल हो जाएंगे। परिवार के लोगों की ओर से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। यानी ये गोचर आपके अनुकूल ही फल देने वाला है और अच्छा साबित होगा।

कुंभ राशि

नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। पत्नी व संतान संबंधी परेशानी रहेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बनें रहेगा। घर के लोगों के साथ अनबन या मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि

नौकरी और बिजनेस में विवाद हो सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानी आ सकती है। लेन-देन और निवेश में सावधानी बरतें। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामान करना पड़ सकता है।

Back to top button