समाचार

पिता ने लिया बेटी के बलात्कार का बदला, सिर्फ आरोपी नहीं पूरे परिवार को दी खौफनाक सजा..

एक पिता को उसकी बेटी से बहुत लगाव होता है। यदि कोई उसकी बेटी को छेड़ भी दे तो उसका खून खौल उठता है। ऐसे में अपनी बेटी के लिए वह कोई भी हद पार कर सकता है। अब आंध्रप्रदेश के विशाखपट्टनम जिले की इस खौफनाक घटना को ही ले लीजिए। यहाँ एक शख्स ने अपनी बेटी का बदला लेने के लिए एक ही परिवार के 6 सदस्यों का मर्डर कर दिया।

सूत्रों की माने तो आरोपी पिता की बेटी के साथ मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित रूप से बलात्कार किया था। बेटी के रेप का बदला लेने के लिए ही पिता ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। जब पिता को बेटी से रेप की घटना के बारे में पता चला था तभी से उसके मन में ज्वालामुखी फुट रहा था। उसने ठान ली थी कि वह बेटी से दुष्कर्म करने वाले शख्स के पूरे परिवार को ही मार देगा। इसके लिए वह काफी तड़प रहा था। कई मौके उसने तलाश किए। फिर जब एक दिन सही मौका मिला तो एक साथ परिवार के 6 लोगों का मर्डर कर दिया।

इतना ही नहीं मर्डर करने के बाद वह खुद पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि मेरी बेटी का बदला पूरा हुआ। अब आप मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। ये नजारा देख खुद पुलिस भि हैरान रह गई। फिलहाल वह इस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

यह खौफनाक वारदात विशाखपट्टनम जिले जट्टादा गांव की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक और हत्यारे पिता के परिवार के बीच पिछले कई सालों से दुश्मनी चली आ रही थी। आरोप है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने हत्यारे पिता की बेटी के साथ कथित रूप से रेप किया था। रेप करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पीड़ित बेटी का पिता तभी से उसकी हत्या करने की फिराक में था।

उधर इस खौफनाक घटना के बारे में सुन पूरे गाँव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। ऐसे में गाँव में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है। उसके पास से उन्हें धारधार हथियार भी मिले हैं।

हैरत की बात तो ये थी 6 लोगों की हत्या करने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर एक सिकन नहीं थी। उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं था। मारे गए लोगों में दो महिलाएं, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। सभी के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Back to top button