बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित का बेली डांस देख नोरा फतेही के उड़े होश, Video देख आप भी बोलेंगे- बाप, बाप होता है

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की बेहतरीन डांसरों में से एक माना जाता है। उनका अभिनय और डांस दोनों ही फैंस को बड़ा लुभाता है। इंडस्ट्री में बहुत कम लोग हैं जो माधुरी को उनके डांस स्टाइल में टक्कर दे सकते हैं। वर्तमान में नोरा फतेही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका डांस भी बहुत लोकप्रिय होता है। ऐसे में जरा सोचिए क्या होगा जब माधुरी और नोरा दोनों ही एक साथ स्टेज पर थिरकने लगे।

दरअसल ऐसा अनोखा नजारा हाल ही में डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर देखने को मिला है। यहां डांस की क्वीन माधुरी दीक्षित और नाच गानों की राजकुमारी नोरा फतेही ने साथ में मिलकर जोरदार ठुमके लगाए। इन दोनों अदाकारों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

नोरा फतेही रिएलिटी शो डांस दीवाने के सेट पर गेस्ट बनकर आई थी। इसी शो में माधुरी दीक्षित जज है। ऐसे में इन दोनों ने स्टेज पर आकर खूब मस्ती की। इस दौरान माधुरी ने नोरा को ‘मेरा पिया घर आया’ पर डांस करना सिखाया। वहीं नोरा ने भी माधुरी को अपने कुछ डांस स्टेप्स सिखाए। अंत में माधुरी ने ऐसा शानदार बेली डांस किया जिसे देख खुद नोरा भी हैरत में पड़ गई।

अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फैंस भी माधुरी को इस तरह बेली डांस करता देख हैरान हैं। डांस के अलावा माधुरी का लुक भी बहुत प्यारा था। उन्होंने गुलाब रंग का स्टाइलिश लंहगा पहन रखा था। साथ ही उनके बालों में बन भी बंधा हुआ था। इस लुक में वे बहुत ही सुंदर लग रही थी। वहीं नोरा की बात करें तो वे शो में ग्रे रंग का गाउन पहनकर आई थी। इस ड्रेस के ऊपर उनकी स्लीक हेयर स्टाइल बहुत अच्छी दिख रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

नोरा और माधुरी के डांस से शो में ऐसा समा बंधा कि हर कोई मस्ती के मूड में आ गया। सभी के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल थी। शो पर खूब मस्ती हुई। चलिए अब आप भी बिना किसी देरी के ये डांस वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

गौरतलब है कि जब बात डांस की आती है तो माधुरी दीक्षित को कई लोग अपना आइडल मानते हैं। माधुरी ऑनलाइन लोगों को डांस सिखाने का काम भी करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

53 साल की उम्र में भी माधुरी बहुत बढ़िया डांस करती है। वहीं नोरा का आज के जमाने की मॉडर्न माधुरी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। वे भी इस समय फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार डांस स्टेप्स के लिए ही जानी जाती हैं।

Back to top button