अध्यात्म

बन जाएगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस रोज सुबह उठकर कर दें ये काम

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और इनकी कृपा से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है और आसानी से कोई भी इनकी कृपा पा सकता है। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हें सुबह के समय करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और कभी भी धन का अभाव नहीं होता है। तो आइए जानते हैं। इन उपायों के बारे में।

रोज सुबह जरूर करें ये काम –

सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहे

जिस घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। हालांकि कई घरों में नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिसके कारण घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं हो पता है। अगर आपके घर में भी नकारात्मक ऊर्जा हो, तो इस उपाय को करें। ये उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा बन जाएगी और धन की कमी नहीं होगी।

उपाय के तहत प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें तुलसी की पत्तियां डालकर दें। अब इस पानी को घर के सभी कोनों में और मुख्य द्वार पर छिड़कें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी है और मां लक्ष्मी का आगमन घर में हो जाएगा।

घर को रखें साफ

मां लक्ष्मी केवल वहां ही वास करती हैं, जहां पर साफ-सफाई होती है। इसलिए प्रतिदिन सुबह उठकर अपने घर की साफ-सफाई जरूर करें। फिर स्नान करने के बाद शुद्ध घी का दीपक पूजा घर में जलाएं। ये उपाय करने से घर में देवी-देवताओं का वास हो जाता है और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।

जरूर लगाएं तुलसी का पौधा

घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। तुलसी पवित्र होता है और घर में ये पौधा होने से दरिद्रता दूर हो जाती है। रोज सुबह उठकर तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें और दीपक जलाएं। तुलसी में जल चढ़ाते समय विष्णु जी के मंत्र, ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें। ये मंत्र पढ़ने से दरिद्रता दूर होती है और विष्णु भगवान लक्ष्मी की कृपा बन जाती है। घर में समृद्धि का वास होता है।

अपनी हथेली देखें

सुबह उठकर दोनों हथेली को जोड़ें और अपने हाथों को देखें। फिर धरती मां को छू लें। ऐसा माना जाता है कि सुबह सबसे पहले हथेली को देखा जाए तो भाग्य चमक जाता है और धन की कमी जीवन में कभी नहीं होती है।

सूर्य को अर्घ्य दें

प्रतिदिन जल्दी उठकर स्नान करें। उसके बाद पूजा कर लें। फिर एक तांबे के लोटे में जल और लाल सिंदूर डाल दें। इस जल से सूर्य को अर्घ्य दें। रोज सूर्य देव को जल अर्पित करने से ऊर्जा की कमी नहीं होती है और साथ में सेहत भी सही बनीं रहती है। इसलिए आप रोज सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करें।

अर्पित करें कमल के फूल

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोज सुबह इन्हें कमल के फूल अर्पित करें। साथ में ही मां से प्रार्थना करें की जीवन में धन की कमी न हो। दरअसल मां को कमल के फूल काफी प्रिय होते हैं और इन्हें अर्पित करने से मां प्रसन्न हो जाती हैं।

करें पीपल को जल अर्पित

पीपल के पेड़ पर रोज सुबह जल अर्पित करें। इस पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में पेड़ पर जल अर्पित करने से मां की कृपा बन जाती है।

गाय को खिलाएं रोटी

सुबह सबसे पहली रोटी गाय के लिए बनाएं। इस रोटी में घी और चीनी लगा दें। फिर किसी गाय को ये खिला दें। गाय को रोज सुबह रोटी खिलाने से दुख दूर रहते हैं और सभी देवी-देवताओं की कृपा भी बन जाती है।

Back to top button