स्वास्थ्य

त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं है ग्लिसरीन, इसे लगाने से आकर्षक बन जाता है चेहरा

कई प्रकार के त्वचा से जुड़े उत्पादों को बनाने में ग्लिसरीन का प्रयोग किया जाता है। ग्लिसरीन को त्वचा पर लगाने से अनगिनत लाभ मिलते हैं और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिल जाती है। ग्लिसरीन का प्रयोग किसी भी मौसम, यानी सर्दी व गर्मी में किया जा सकता है। त्वचा के अलावा ग्लिसरीन की मदद से बालों को भी चमकाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि ग्लिसरीन का इस्तेमाल कैसे करें व इसके साथ जुड़े लाभ।

ग्लिसरीन के लाभ –

1.रूखी त्वचा होने पर ग्लिसरीन लगाया करें। रोज रात को ग्लिसरीन लागकर सो जाएं। सुबह तक आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी और रूखेपन से निजात मिल जाएगी। साथ में ही ग्लो भी आ जाएगा।

2.फटी एड़ियां होने पर उनपर ग्लिसरीन लगा दें। ग्लिसरीन लगाने से एड़ियां एकदम साफ हो जाती हैं और फटापन भी दूर हो जाता है।

3.चेहरे की झुर्रियां खत्म करने में भी ग्लिसरीन लाभकारी साबित होता है। इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होने लग जाती है और त्वचा में निखार भी आ जाता है। इसलिए जिन लोगों को झुर्रियों की समस्या हो, वो ग्लिसरीन जरूर लगाया करें।

4.सूरज की तेज किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करने में भी ये लाभकारी होती है। जब भी आप तेज धूप में जाए तो उससे पहले इसे चेहरे पर व हाथों पर लगा लें। ग्लिसरीन के अंदर आप गुलाब जल मिक्स कर लें। इसे फिर लगा लें और उसके बाद ही धूप में निकलें। इसे लगाने से टैनिंग की समस्या नहीं होगी। वहीं अगर टैनिंग की समस्या हो जाए तो रोज रात को सोते समय इसे अपने चेहरे पर लगाएं। सुबह उठकर चेहरा धो लें।

5. डार्क सर्कल की समस्या होने पर ग्लिसरीन का प्रयोग जरूर करें। रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से अपनी आंखों के नीचे इसे लगे और रूखने दें। रोज रात को ये लगाकर सोने से काले घेरे कम होने लग जाएंगे।

6.चेहरे पर निखार पाने के लिए चंदन के पाउडर में ग्लिसरीन को मिला दें। एक चम्मच चंदन का पाउडर लें। उसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिला दें। इसे मिक्स कर लें और एक पतला से फेस पैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर गर्दन पर लगा दें। सूख दें और पानी की मदद से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार ये फेस पैक लगाया करें। इसे लगाने से चेहरे पर निखार आ जाएगा।

7. बेजान बाल होने पर अगर ग्लिसरीन को लगाया जाए तो बालों का रूखापन दूर हो जाता है और उनमें चमक आ जाती है। बाल धोने से पहले बालों पर ग्लिसरीन अच्छे से लगा लें। इसे सूखने दें। उसके बाद बालों को धो लें। ये उपाय करने से बालों पर निखार आ जाएगा और बेजान बालों से निजात मिल जाएगी।

ग्लिसरीन से जुड़े नुकसान

ग्लिसरीन आराम से दुकान में मिल जाता है और इसे लगाने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है। इसलिए आप बिना किसी डर के इसका प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में इसका ज्यादा प्रयोग करने से चेहरा ऑयली हो सकता है। इसलिए जिन लोगों की त्वचा ऑयली है, वो इसका प्रयोग अधिक करने से बचें। तो ये थे ग्लिसरीन से जुड़े फायदें। इन फायदों को जानने के बाद आप इसका प्रयोग जरूर करें।

Back to top button